मुख्यमंत्री एवं मंत्री निवास घेराव को सफल बनाने भाजपा की आवश्यक बैठक संपन्न

भिलाई-27 फरवरी । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश आह्वान पर होने वाले पाटन एवं अहिवारा विधायक निवास का घेराव 28 फरवरी को किया जाना तय है। जिसको सफल बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक भिलाई 3 रुकमणी मैरिज पैलेस में संम्पन्न हुई। जिसमे मुख्यवक्ता के रूप में सांसद विजय बघेल जी उपस्थित थे। इस बैठक में घेराव को लेकर विशेष रणनीति बनाई गई।


इस बैठक में केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना मोर आवास मोर अधिकार को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अपना अंश राशि नही दे कर रोका जा रहा है जिससे गरीबों का पक्का मकान नहीं बन पा रहा है या क़िस्त की राशि नही देने के कारण कई मकान अधूरा है। कांग्रेस शासनकाल में हो रहे भ्रष्टाचार, खराब कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध,(जैसे चोरी,लूट हत्या, बलात्कार, डकैती, सड़क दुर्घटना, पट्टा वितरण पर रोक, पेयजल समस्या, अवैध शराब की बिक्री, नशा कारोबारी को संरक्षण, भूमि अधिनियम मुआवजा में तालमेल, बेरोजगारी भत्ता में स्पष्ट नीति नहीं होना को ले कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवम कैबिनेट मंत्री रुद्र गुरु के घर का घेराव किया जाएगा।


मुख्यवक्ता सांसद विजय बघेल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हम भाजपा के कार्यकर्ता है जो हमने ठान लिया वो करके दिखाये है। हमारे कार्यकर्ता आंधी की तरह है जिसे कोई नही रोक पायेगा। बघेल ने यह भी कहा कि 16 लाख परिवारों को उनका पक्का मकान बनने से भूपेश सरकार द्वारा रोका जा रहा अब वक्त आ गया है ऐसे निठल्ले भूपेश सरकार को छत्तीसगढ़ से उखाड़ पकना है। अब छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। बैठक का संचालन डी रामा रेडी द्वारा किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से महामंत्री प्रेमलाल साहू मंत्री कृर्ति नायक दिलीप पटेल मंडल अध्यक्ष सुषमा जेठानी पूर्व महापौर चंद्रकांता मांडले, शशिकांत बघेल,राजेश चंद्राकर, विपिन चंद्राकर,तेजस पाल, वरुण यादव तुलसी ध्रुव तुलसी मरकाम,अजय साहू,संजय ठाकुर, रामखेलावन वर्मा, फिरोज फारूकी,चंद्रप्रकाश पांडे,रामकुमार धनकर, श्यामशुन्दर जैसवाल,विनय यादव, रोहित साहू, साजन माली, राजीव चौबे,सुधाकर बारले, गौरीशंकर, प्रेमलता वर्मा, निशा यादव, राजेश यादव उदय भास्कर एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।