एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे की टीवी शो मैडम सर में हो रही दमदार वापसी

मुंबई। एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे टीवी जगत का चर्चिच चेहरा हैं। लोकप्रिय टीवी शो ‘भाबी जी घर पर हैं’ में भोली-भाली भाभी जी के किरदार में उन्हें खूब पसंद किया गया। हालांकि, कुछ विवादों की वजह से उन्हें ये शो बीच में ही छोड़ना पड़ा था। मगर, आज भी दर्शक उन्हें इस शो की वजह से ही ज्यादा जानते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं शिल्पा शिंदे की। एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे के फैंस के लिए अब एक खुशखबरी है। वह एक बार फिर छोटे पर्दे पर धमाका करने जा रही हैं। करीब सात साल बाद एक बार फिर वह दर्शकों को हंसाती नजर आएंगी।
शिल्पा शिंदे जल्द ही सब टीवी के शो ‘मैडम सर’ में रौबदार अंदाज में नजर आने वाली हैं। इसमें वह एक पुलिस ऑफिसर के रूप में नजर आएंगी। ऐसा पहली बार होगा कि शिल्पा एक पुलिसवाले के रोल में नजर आने वाली हैं। इस शो में शिल्पा शिंदे एसीपी नैना माथुर का रोल अदा करेंगी। हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान शिल्पा शिंदे ने खुद यह स्वीकार किया है कि वह जल्द ही शो में वापसी करने वाली हैं। इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी इसका एलान कर दिया है।




