Changes in School Timings : बढ़ती ठंड के चलते स्कूल समय में हुआ बदलाव, जाने अब कितने बजे खुलेगी स्कूल

सरगुजा, 29 नवम्बर। छत्तीसगढ़ में अब ठंड बढ़ने लगी है। राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में शीतलहर जैसे हालात हो गए हैं। ठंड में बढ़ोत्तरी की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। इसे लेकर सरगुजा कुंदन कुमार ने स्कूलों के समय पर बदलाव किया है।
दरअसल, जिन स्कूलों में दो पालियों में पढ़ाई होती है, उनमें पहली पाली में अब सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9 बजे से 12.30 बजे तक कक्षाएं लगेगी। वहीं शनिवार को 12.45 से 4.15 तक कक्षाएं होगी। उसी तरह दूसरी पाली में सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 12.45 से 4.15 बजे तक पढ़ाई होगी, वहीं शनिवार को सुबह 9 बजे से 12.30 बजे तक पढ़ाई होगी।
एक पाली में स्कूल का संचालन जहां होता है, वहीं सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9.45 बजे से 4.00 बजे तक और शनिवार को 9 बजे से 12.30 बजे तक स्कूल का संचालन होगा। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो जायेगा।