पूर्व मंत्री के खास हैं गणेश और आया गायत्री: गणेश के नाम करोड़ों की बेनामी संपत्ति, मांडू में बन रहा रिसोर्ट

[ad_1]

जबलपुर19 मिनट पहले

पूर्व मंत्री ने अपनी पत्नी की शिकायत के बाद पत्नी को मनाने का प्रयास किया। लेकिन जब पत्नी ने न्याय की मांग की। तो अपनी ही पत्नी को फंसाने के लिए षड्यंत्र रच कर अपने खास गणेश की पत्नी गायत्री को सामने लाकर झूठी शिकायत थाने में दर्ज करवाई। जानकारी के मुताबिक पूर्व मंत्री के गणेश और गायत्री खास हैं।

दरअसल, गणेश और गायत्री पति-पत्नी है। जिसमें गणेश हमेशा पूर्व मंत्री के साथ रहता है। जो पूर्व मंत्री के सभी अच्छे और बुरे काम देखता है। वही वर्षों से गायत्री पूर्व मंत्री के घर खाना बनाने का काम करती है।गणेश मंत्री उमंग सिंगार के यहां बचपन से काम कर रहा है। वही गणेश की पत्नी गायत्री शादी के बाद से पूर्व मंत्री के यहां काम करने लगी।

जानकारी के मुताबिक पूर्व मंत्री का खास होने के कारण कई प्रॉपर्टी पूर्व मंत्री ने गणेश के नाम भी कर रखी है। जिसमें मांडू में भी गणेश के नाम कई प्रॉपर्टी दर्ज है। जहां पर गणेश के द्वारा रिसोर्ट भी बनाया जा रहा है। जब पूर्व मंत्री की पत्नी ने पुलिस को शिकायत की थी। इसी दौरान पूर्व मंत्री ने भी आया गायत्री के माध्यम से थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। आया गायत्री वर्षों से पूर्व मंत्री के यहां काम कर रही है। इसी कारण पूर्व मंत्री गायत्री और उसके पति पर आंखमूंद कर भरोसा करते हैं। इसी कारण कई बेनामी प्रॉपर्टी पूर्व मंत्री ने गणेश के नाम पर कर रखी है।

पूर्व मंत्री के हर जुर्म में गणेश और गायत्री रहते हैं साथ !

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री की पत्नी ने गणेश के खिलाफ लोकायुक्त जांच करने की भी मांग की है। उनका कहना है यदि गणेश के ऊपर लोकायुक्त की जांच बैठती है। तो करोड़ों रुपए की बेनामी संपत्ति का खुलासा होगा। गणेश को दिया गया सारा पैसा पूर्व मंत्री का ही है। पूर्व मंत्री के हर जुर्म में गणेश और गायत्री दोनों पति-पत्नी हमेशा साथ रहे हैं। वहीं पूर्व मंत्री ने पीड़िता को फंसाने के लिए गणेश की पत्नी गायत्री का सहारा लिया।

जब पूर्व मंत्री की पत्नी ने शिकायत वापस नहीं ली। तब पूर्व मंत्री ने षडयंत्र रचा। और अपनी करतूत से बचने के लिए उन्होंने आया गायत्री को शिकायत करने के लिए सामने लाया। जबकि इसके पहले कभी भी शिकायत नहीं की गई थी। आखिर क्या कारण है कि शिकायत करने के बाद ही आया गायत्री के माध्यम से पूर्व मंत्री ने शिकायत दर्ज कराई….?

उमंग का बेबुनियाद आरोप; पति-पत्नी का बराबर हक, तो किस बात की करूंगी डिमांड

पूर्व मंत्री की पत्नी का कहना है जब पूर्व मंत्री साफ, स्वच्छ छवि के हैं तो फिर सामने आए। बचने का प्रयास क्यों कर रहे हैं। उनके द्वारा पैसे के लिए शादी करने की बात की जा रही है। जबकि मैंने आज तक पैसे की डिमांड नहीं की क्योंकि शादी के बाद जितना हक पति का होता है। उतना ही हक पत्नी का होता हैं। पूर्व मंत्री अपना जुर्म छुपाने के लिए तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। उन्होंने कई लोगों के साथ धोखा किया है। शिकायत के बाद मुझे मारने की भी धमकी दी गई थी। लेकिन मैं आखरी समय तक अपने न्याय के लिए लडूंगी। मेरे पास उमंग सिंगार के खिलाफ कई प्रमाण हैं। जिन्हें मैं कोर्ट में प्रस्तुत करूंगी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button