रात में महिला ने फांसी लगाई: खाना खाकर साथ सोए, रात 2 बजे फंदे पर झूलती मिली पत्नी

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Dewas
- Sleep Together After Eating Food, Found Wife Hanging On The Noose At 2 O’clock In The Night
देवास11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

नाहर दरवाजा थाना अंतर्गत आने वाले रेवाबाग क्षेत्र में एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते बीती रात अपने घर पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महिला की पहचान इंदिरा बाई पति महेश सूर्यवंशी उम्र 43 निवासी राम मंदिर के रूप में हुई है।
रात में साथ सोए, 2 बजे फंदे पर झूलती मिली महिला
इस मामले में जानकारी सामने आई कि घर में पति सो रहा था, जब रात करीब 2 बजे उसकी नींद खुली तो पत्नी फांसी के फंदे पर झुलती मिली। पति ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के पति महेश सूर्यवंशी ने बताया कि मैं सूत्र सेवा बस पर ड्यूटी करता हूं। रात में साथ खाना खाने के बाद हम दोनों सो गए, इसके बाद जब मेरी रात 2 बजे नींद खुली तो पत्नी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।
फिलहाल नाहर दरवाजा पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। मामले में पुलिस जांच कर कर रही है कि महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया।
Source link