बड़वाह से गुजरी प्रियंका गांधी: जयस्तम्भ के समीप कांग्रेसियों ने किया स्वागत, गाड़ी से ही अभिवादन कर झिरी रवाना

[ad_1]

बड़वाह2 घंटे पहले

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा में सम्मिलित होने के लिए बुधवार शाम करीब 4.30 बजे इंदौर पहुंची। इसके बाद बड़वाह से शाम करीब 6 बजकर 10 मिनट पर प्रियंका गांधी वाड्रा का काफिला होकर गुजरा। इस दौरान जयस्तम्भ चौराहे पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने बड़े गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।

प्रियंका गांधी ने भी अपनी काली कलर की कार से ही कार्यकर्ताओं का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।चंद सेकंड रुकने के बाद प्रियंका गांधी बुरहानपुर के पास झिरी में विश्राम कैंप पहुंचने के लिए रवाना हो गई। प्रियंका गांधी वाड्रा की आने की सूचना मिलने पर शाम 5 बजे से ही जय स्तम्भ चौराहे पर भारत जोड़ो यात्रा के विधानसभा समन्वयक निलेश रोकड़िया के कार्यालय के बहार कांग्रेस कार्यकर्ता खड़े थे।

इस दौरान राहुल-प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारों के साथ कांग्रेस कार्यकताओं का उत्साह भी दोगुना हो रहा था।जैसे ही प्रियंका गांधी का काफिला दूर से नजर आया नारों एवं ढ़ोल की गूंज भी बढ़ने लगी। जैसे ही प्रियंका कार्यालय के समीप आई उन्होंने अपने ड्राइवर से गाड़ी को धीमा करने को कहा। वाहन के रुकते ही प्रियंका गांधी से सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। कुछ देर शीशा नीचे करने पर निलेश रोकड़िया ने उन्हें राहुल गांधी के नाम बड़वाह विधानसभा में आने के लिए एक आमंत्रण पत्र भी भेंट किया।भीड़ बढ़ती देख सुरक्षाकर्मियों ने गाड़ी को घेर लिया।

इस दौरान थाना प्रभारी जगदीश गोयल भी कार्यकर्ताओं को पीछे कर वाहन के निकलने के लिए रास्ता बनाने लगे। जिसके बाद प्रियंका गांधी सनावद होते हुए झिरी के लिए रवाना हो गई। इस दौरान डोंगर सिंह खंडाला,सौभाग पटेल, प्रवीण शर्मा, नवरत्नमल जैन, नाजिम खान, अंकुश वर्मा, आकाश दांगी सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे। प्रियंका गांधी के निकलने के दौरान जय स्तम्भ चौराहे से पुलिस ने रूट डायवर्ट किया था। काफिले के जाने के बाद दोनों और वाहन धीरे-धीरे निकलते नजर आए।

अरुण यादव मित्र मंडल ने भी किया स्वागत

इधर अरुण यादव मित्र मंडल ने भी प्रियंका गांधी वाड्रा का स्वागत किया। दस्साणी लाज के सामने पूर्व नपाध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल राय, रमिंदर भाटिया, पूर्व जिला जनपद सदस्य अहिल्या भालेराव आदि ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने प्रियंका गांधी को मोतियों की माला भेंट की।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button