भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका गांधी की एन्ट्री: ऊर्जा मंत्री बोले-कांग्रेस एक विशेष परिवार की पार्टी, बहन-बहनोई, बच्चे होते हैं शामिल

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Energy Minister Said Congress Is A Special Family Party, Sister brother in law, Children Are Involved

ग्वालियर12 मिनट पहले

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उनकी बहन प्रियंका गांधी और बहनोई राबर्ट वाड्रा के शामिल होने पर कट्‌टर सिंधिया समर्थक व प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने चुटकी लेते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी एक विशेष परिवार की पार्टी है। इनके आयोजन में परिवार विशेष के सदस्य जैसे भाई, बहन, बहनोई और उनके बच्चे शामिल होते हैं।वहीं भारतीय जनता पार्टी सामूहिक संगठन लेकर चलने वाली पार्टी है और भाजपा के मजबूत संगठन के चलते कांग्रेस पार्टी को अपना अस्तित्व बचाने के लिए इस तरह की यात्रा निकालना पड़ रही हैं।

साथ ही ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि कांग्रेस के पास कुछ बचा नहीं है। यही कारण है कि वह सरकार पर लगातार आरोप थोपते जा रहे हैं। ऊर्जा मंत्री तोमर ने तंज कसते हुए कहा कि अभी रुक जाओ पूत के पांव पालने में ही दिख जाएंगे, क्योंकि गुजरात और हिमाचल के परिणाम आने वाले हैं. वहां दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

सिंधिया समर्थक लगातार करते रहे हैं हमला

– एक दिन पहले केन्द्रीय नागरिक उड्‌डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर सवाल किया गया था तो रूख काफी नरम नजर आया था। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा था कि यह प्रजातंत्र है भाई, यहां सभी को अपने तरीके से अपनी बात रखने का हक है, जबकि सिंधिया समर्थक ऊर्जा मंत्री तोमर ने कांग्रेस पर हमलावर तेवर दिखाए हैं। सिंधिया समर्थक मंत्री पहले भी कांग्रेस पर इस तरह के हमले करते हुए नजर आए हैं।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button