बुरहानपुर में बोले पूर्व सीएम कमलनाथ: मैंने मेरे राजनीति जीवन के 50 साल में पहली बार ऐसी यात्रा देखी; प्रियंका गांधी पति रॉबर्ट वाड्रा, बच्चों के साथ इंदौर से होंगी शामिल

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Burhanpur
- I Have Seen Such A Visit For The First Time In 50 Years Of My Political Life, Priyanka Gandhi Will Join Husband Robert Vadra From Indore With Children
बुरहानपुर (म.प्र.)2 घंटे पहले
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजयसिंह बुरहानपुर पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जेपी अग्रवाल सहित देश के वरिष्ठ कांग्रेसी और 90 विधायक बुरहानपुर पहुंच चुके हैं।
मंगलवार को निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह के स्वर्गीय बड़े भाई ठाकुर वीरेंद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। साथ ही लॉ कॉलेज का लोकार्पण भी किया गया। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पत्रकार से रूबरू हुए। उन्होंने कहा यह भारत जोड़ो यात्रा देश को जोड़ रही है। समाज को जोड़ रही है। हमारे धर्मों को जोड़ रही है। किसी व्यक्ति किसी समाज या किसी देश ने आज तक भारत जोड़ो यात्रा जैसी यात्रा नहीं निकाली। मैंने अपने राजनीति के 50 सालों में ऐसी यात्रा पहली बार देखी है। लोगों को बुलाना नहीं पड़ रहा है लोग खुद आ रहे हैं और जुड़ रहे हैं।
प्रियंका गांधी पति रॉबर्ट वाड्रा रोबोट और बच्चे ओंकारेश्वर से होंगे शामिल
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि इस भारत जोड़ो यात्रा में मध्य प्रदेश से पूरा गांधी परिवार जोड़ रहा है और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में उनकी बहन प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी के बच्चे की ओमकारेश्वर से शामिल हो गए कल मैं इंदौर पहुंच जाएंगे वहां से वे राहुल गांधी के साथ शामिल हो गए
बीजेपी के पास पैसा सत्ता और प्रशासन ही बचा
वीर सावरकर और राहुल गांधी के पोस्टर वार को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी के पास केवल पैसा प्रशासन बचा है। जिसका वह पूरी तरह उपयोग कर रहे हैं और इस यात्रा को प्रभावित करने का कोई मौका नहीं ढूंढ रहे हैं इसलिए राहुल गांधी को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। तीन पीढ़ी आ चुकी है चौथी पीढ़ी आ रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि बुरहानपुर में 1980 में इंदिरा गांधी आई थी। खंडवा में राजीव गांधी आए थे। बुरहानपुर में सोनिया गांधी आई थी। अब चौथी पीढ़ी में राहुल गांधी आ रहे हैं। ठाकुर घराने का राहुल गांधी के परिवार से बरसों पुराना नाता है।
जब सरकार गिरी थी मुझे पूरी जानकारी थी
15 महीने के कमलनाथ सरकार मार्च 2020 में गिर पड़ी इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि मुझे सब पता था कि सरकार गिर रही है। एक विधायक मेरे पास आएगी थे लेकिन मैंने कहा मैं अपने जमीर का सौदा नहीं करूंगा मैं कुर्सी का सौदा नहीं करूंगा और मैंने सौदा नहीं किया और मेरी आंखों के सामने सरकार गिर गई।
Source link