योजनाओं के माध्यम से लोगों को मिल रही है बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, दूरस्थ ग्रामों में भी स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच

गरियाबंद। जिले में जन सामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं और योजनाओं के क्रियान्वयन से एनीमिया और अन्य बीमारियों से निजात पाने में सफलता मिल रही है। जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल, 01 सिविल अस्पताल, 05 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा 198 उप स्वास्थ्य केन्द्रों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में भी पहुंच रही है। शासन की ओर से संचालित योजनाओं के माध्यम से भी जिलेवासियों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही है।

एनीमिया मुक्त अभियान :

जिला गरियाबंद में माह अप्रैल से अक्टूबर 2022 तक कुल 1 लाख 70 हजार 185 व्यक्तियों का जांच किया गया है। जिसमें 0 से 59 माह के कुल 47 हजार 951, 5 से 9 वर्ष के 48 हजार 475, 10 से 19 वर्ष के 59 हजार 178 गर्भवती महिला के कुल 8 हजार 836 तथा शिशुवती माता के कुल 5 हजार 98 हितग्राहियों का जांच किया गया है।

मलेरिया जांच :

वर्ष 2022 में अब तक 66 हजार 575 मलेरिया जांच व 570 डेंगू जांच किया गया है। जहां मलेरिया के 263 धनात्मक व डेंगू के 02 प्रकरण की पुष्टि की गई है। सभी का उपचार व फालोअप किया गया है। मलेरिया व डेंगू रोकथाम के लिए वर्ष 2022 में मच्छरदानी वितरण किया गया था जिनका सीमित रूप से मॉनिटरिंग स्वास्थ्य कार्यकर्ता की ओर से किया जा रहा है। नियमित रूप से मलेरिया प्रभावित क्षेत्र में सोर्स रिडक्शन का कार्य किया जा रहा है व पांच ए.पी.आई से अधिक वाले क्षेत्रों में डी.डी.टी. पावडर का छिड़काव कराया गया है, जिससे मलेरिया व डेंगू रोगियों में कमी आई है।

मितानिन किट :

जिले में महामारी संभावित ग्राम व दुर्गम ग्राम है, जहां पर वर्षा ऋतु के पूर्व मौसमी बीमारी के बचाव के लिए आवश्यकतानुसार शिविर का आयोजन किया गया तथा जिले के कुल 2 हजार 345 डिपो होल्डर में मितानिनों को आवश्यक दवाइयां, मितानिन किट उपलब्ध कराई गई व वर्षा ऋतु के पूर्व मौसमी बीमारियों के बचाव के लिए आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई, जिसमें ब्लीचिंग पाउडर 370 बैग, क्लोरीन टेबलेट 117600, ओ.आर.एस. पैकेट 76731, जिंक 189936 दिया गया।

मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना :

जिले में कुल 128 स्थानों पर मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना का संचालन किया रहा है। जिसमें कुल 13 वाहनों व 02 मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से हाट बाजार में नि:शुल्क जांच व उपचार किया जा रहा है। 01 अप्रैल 2022 से 15 नवम्बर 2022 तक कुल 20 हजार 92 हितग्राहियों का उपचार किया गया है तथा कुल 1 लाख 46 हजार 882 हितग्राहियों को नि:शुल्क दवाईयां प्रदाय की गई है।

स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास :

ब्लड बैंक जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा आपातकालीन परिस्थिति में रक्त की आपूर्ति करने के लिए वर्ष 2019 से जिला चिकित्सालय गरियाबंद में ब्लड बैंक संचालित है। अक्टूबर 2022 तक कुल 1841 यूनिट ब्लड का कलेक्शन तथा 1581 यूनिट ब्लड का ट्रांसफ्यूजन किया गया है। इस वर्ष 01 अप्रैल 2022 से 15 नवम्बर तक 719 यूनिट ब्लड का कलेक्शन तथा 676 यूनिट ब्लड का ट्रांसफ्यूजन किया गया है।

सिजेरियन प्रसव :

क्षेत्र में गर्भवती माताओं के सुरक्षित प्रसव के लिए जिला चिकित्सालय में सिजेरियन प्रसव प्रारंभ किया गया है। अब जटिल उच्च जोखिम वाले गर्भवती माताओं का जिला चिकित्सालय गरियाबंद में सफल सी-सेक्शन किया जा रहा है। माह अप्रैल से अक्टूबर 2022 तक कुल 55 सिजेरियन प्रसव सफलतापूर्वक कराया गया है।

मोतियाबिंद ऑपरेशन :

जिला चिकित्सालय गरियाबंद में 01 अप्रैल 2019 से 30 अक्टूबर जनता को 2022 तक कुल 456 मरीजों का सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन कराया गया है। क्षेत्र मोतियाबिंद ऑपरेशन का लाभ मिल रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना भी लोगों के लिए कारगर साबित हो रहा है।