Chhattisgarh

बजरंग दल वाले घुसे महिला पत्रकार के घर, पुलिस में पहुंचा मामला

रायपुर । राष्ट्रिय न्यूज़ चैनल की महिला पत्रकार को उसके घर घुसकर बजरंग दल के कार्यकर्तओं द्वारा धमकी देने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, महिला पत्रकार ममता लांजेवार ने छत्तीसगढ़ज हाउसिंग बोर्ड की सरकारी जमीन पर बने रिहायशी अपार्टमेंट की खली जमीन पर अवैध मंदिर निर्माण होने जा रहा था जिसका लांजेवार ने विरोध किया था।इस मुद्दे को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ता लांजेवार के घर जा पहुंचे और मंदिर निर्माण का विरोध न करने की हिदायत देते हुए भाग खड़े हुए। मामले की सुचना देने पर पुलिस ने इस मामले में शामिल सत्यभामा चौहान, गजमोहन साहू और अन्य बजरंग दल के कार्यकर्ता के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया है। 

 

Related Articles

Back to top button