Chhattisgarh

RAIPUR : रानी दुर्गावती सम्मान से सम्मानित हुईं स्मिता सिंह

रायपुर। सांई म्युजिकल ग्रुप द्वारा आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में समाज सेवा में अहम भूमिका निभाने वाली शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की संस्थापिका स्मिता सिंह को रानी दुर्गावती सम्मान से सम्मानित किया गया। स्मिता सिंह को यह सम्मान दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने दिया। कार्यक्रम का आयोजन दुर्ग में हुआ। स्मिता सिंह को यह सम्मान दिल में छेद वाले जरुरतमंदों मरीजों व बुजुर्ग और दिव्यांग के लिए उनके द्वारा किए जा रहे अतुलनीय योगदान के लिए दिया गया। स्मिता सिंह ने सम्मान के लिए सांई म्युजिकल ग्रुप के प्रमुख हाजी साजिद मिर्जा बेग का आभार व्यक्त किया। समारोह का यह दूसरा वर्ष था। समारोह में भजन, कव्वाली की सुमधुर प्रस्तुतियां दी गई। आयोजन में सांसद विजय बघेल ने किशोर कुमार का गीत गा कर समां बांध दिया।

Related Articles

Back to top button