सुबह-शाम चल रही शीतलहर: लगातार गिर रहा तापमान, ग्रामीण अंचलों के साथ नगर में बढ़ा ठंड का असर, बढ़ी ठिठुरन

[ad_1]

नरसिंहपुर7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नरसिंहपुर जिले में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह शाम चलने वाली शीतलहर से ठिठुरन बढ़ गई है। ठंड का सबसे ज्यादा असर ग्रामीण अंचलों में देखने मिल रहा है। जहां कंपकंपाने वाली ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रविवार को अधिकतम पारा 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 19 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो जिले में आगामी दिनों में प्रतिदिन 1.1 डिग्री सेल्सियस पारा गिर सकता है। ठंड बढ़ते ही गर्म कपड़ों की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है। बाजार में त्यौहार सीजन के बाद अब लोग गर्म कपड़े जैसे जर्सी, स्वेटर, मोजे, ग्लब्ज और ऊनि टोपी खरीद रहे हैं। गद्दा, रजाई की भी खरीददारी होने लगी है। ग्रामीण अंचलों में इन दिनों कड़ाके की ठंड महशूस हो रही है। हालात यह हैं कि शाम होते ही लोग घरों में दुबक जाते हैं। आने वाले दिनों में कडकडाती ठंड और अधिक परेशान करेगी जिसे लेकर लोग पहले से ही तैयारी में जुट गए हैं।

बादल के साफ होते ही बढ़ी ठंड

बादल के साफ होते ही जोरदार ठंड का अहसास हो रहा है। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात एवं दिन में सर्द हवाओं ने आमजन को ठिठुरने को मजबूर कर दिया है। गौरतलब है कि नवंबर माह में ठंड के प्रारंभ में भी ऐसी ठंडी थी लेकिन मौसम में परिवर्तन और आसमान पर बदली छाने के कारण ठंड की रफ्तार में जैसे ब्रेक लग गया था। लेकिन पिछले तीन चार दिनों से बादल के छटते ही ठंड ने पुन: रफ्तार पकड़ ली है। ठंड के असर से जहां रात का तापमान लुढ़क कर नीचे आ गया है वहीं दिन का तापमान दो डिग्री सेल्सियस नीचे आया है। जबकि शनविार को दिन में भी ठंड का अहसास होता रहा और सूर्यास्त होते ही आमजन गर्म कपड़ों से लदे नजर आए तो कुछ लोग अल सुबह आग का सहारा लेते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार जानकारों की माने तो अब दिन व दिन ठंड के असर में बढ़ोत्तरी होगी और सर्द हवाओं के साथ साथ दिन-रात ठंड का असर रहेगा। यदि शीतकालीन वर्षा होती है तो ठंड शबाब पर होगी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button