बाइक चोरी के 3 आरोपी गिरफ्तार: बड़वानी पुलिस ने आरोपियों से बाइक जब्त की, कोर्ट में पेश किया

[ad_1]
बड़वानी35 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बड़वानी पुलिस द्वारा बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों से चोरी की बाइक भी बरामद की है। रविवार को बड़वानी पुलिस ने खुलासा किया।
पुलिस के अनुसार बड़वानी कोतवाली थाने पर फरियादी शब्बीर हुसैन पिता अब्बदुला हुसैन निवासी गायत्री मंदिर के पास बड़वानी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनकी बाइक क्रमांक MP 46 MM 6373 को घर के सामने से कोई अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया है। इसी तरह फरियादी आदिल पिता अब्दुल जब्बार तिगोले निवासी न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बड़वानी ने रिपोर्ट किया कि उनकी बाइक घर के सामने से कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। वहीं फरियादी सुरेश पिता टेटिया मेहता निवासी मॉडल स्कूल के पीछे बड़वानी ने रिपोर्ट किया कि उनकी बाइक आशाग्राम पार्किंग से कोई अज्ञात चोर चुराकर ले गया है।
जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया था। थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातों के प्रकऱणों की गम्भीरता को देखते हुए एसपी दीपक कुमार शुक्ला के दिशा निर्देशन में चोरी गई बाइक की बरामदगी करने के लिए थाने से टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर तीनों चोरी गए वाहन के आरोपी कसरावद पुल की तरफ से जाने वाले है जो टीम गठित कर तत्काल कसरावद पुल तरफ भेजा, जिन्होंने घेराबंदी कर 3 व्यक्तियों को पकड़ा। जिनके पास से चोरी की गई बाइक जब्त की गई।
पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों आरोपियों से नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम आकाश उम्र 22 साल निवासी मुम्मई माता मंदिर के पास बड़वानी, करण उम्र 23 साल निवासी मुम्मई माता मंदिर के पास बड़वानी, महेश उम्र 19 साल निवासी ग्राम पखालिया का होना बताया। बाइक के बारे में पूछताछ करते अलग-अलग जानकारी बताई। सख्ती से पूछताछ करने पर तीनों ने बाइक चोरी करना स्वीकार किया है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है।
Source link



