कांग्रेस ने धार में निकाली पदयात्रा: हाथों में तिरंगा लिए देश भक्ति के गीत गाए हुए निकले

[ad_1]
धार21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के तर्ज पर मध्यप्रदेश के हर जिले में उपयात्रा निकाली जा रही है। जिससे भारत जोड़ो यात्रा का संदेश उन क्षेत्रों तक पहुंच सके जिन क्षेत्रों से यात्रा नहीं गुजरेगी। इसी कड़ी में रविवार को धार मुख्यालय पर कांग्रेस कमेटी ने पदयात्रा का आयोजन किया। यात्रा की शुरूआत राजवाड़ा चौराहे से होते हुए हटवाड़ा स्थित महात्मा गांधी उद्यान पहुंची। यात्रा की शुरूआत जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को माला पहना कर की गई। यात्रा में कांग्रेस नेताओं ने हाथों में तिरंगा, भारत जोड़ो यात्रा की तख्तियां सहित सफेद टोपी पहनी। देश भक्ति के गीत भी गुनगुनाए।
कांग्रेस कमेटी जसबीर सिंह छाबडा ने कार्यकर्ताओं को बताया कि मप्र में राहुल गांधी की यात्रा मप्र में प्रवेश करने वाली हैं, जो कि बुरहानपुर से खंडवा खरगोन, महु इन्दौर उज्जैन होते हुए आगर मालवा से राजस्थान होकर कश्मीर पहुंचेगी। देश में शांति सौहार्द बनाए रखने देश में बढ़ती आपसी नफरत के खिलाफ, देश को तोड़ने वाली शक्तियों के खिलाफ, देश हित के मुद्दे, जैसे बढती बैरोजगारी, मंहगाई, आम जनों की मुल समस्याओं किसानों की मुल समस्याओं, आर्थिक स्थितियों, देश की उन्नति आदि के संबंध के संबंध में निकाली जा रही है।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज सिंह गौतम ने कहा कि देश की उन्नति के लिए सद्भाव की आवश्यकता है। जिससे सब मिलजुल कर देश को आगे बढाए, लेकिन वर्तमान में प्रदेश एवं देश की राजनीति नफरतों के माध्यम से चल रही है। देश में आपस में नफरत फैलाकर देशहित के मुद्दों को नजर अंदाज किया जा रहा है। समापन के दौरान कई कांग्रेस नेताओं ने यात्रा के संबंध में अपने विचार रखे। यात्रा में प्रमुख रूप से मुजीब कुरैशी, जिपं सदस्य शंकर चौहान, अजीत पाल सिंह सहित अन्य नेता उपस्थित थे।
Source link