3 दिन और लुढ़केगा पारा: उत्तरी हवा का असर; सीजन में पहली बार रात का 100 से नीचे आया पारा

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Influence Of The North Wind; For The First Time In The Season, The Night Temperature Came Below 100
ग्वालियर21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

उत्तरी हवा के चलने से ठंड बढ़ने लगी है। सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।
उत्तरी हवा के चलने से ठंड बढ़ने लगी है। सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी ठंड और बढ़ेगी, क्योंकि उत्तरी हवा पंजाब को क्रॉस कर राजस्थान से सीधे मप्र में प्रवेश कर रही है। ऐसा दो-तीन दिन और रहने वाला है।
इससे रात्रि के तापमान में एक-दो डिग्री की गिरावट और हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार-शनिवार की रात्रि में ठंडी हवा चलने से रात का पारा 10.4 डिग्री से नीचे गिरकर 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे दिन के वक्त भी ठंड का थोड़ा एहसास हुआ। हालांकि सुबह-शाम सर्दी ज्यादा रही।
ऐसे चल रही हवा जो बढ़ा रही सर्दी
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पाकिस्तान की ओर से आने वाली हवाएं पंजाब को क्रास कर रही हैं। ये राजस्थान के रास्ते मप्र में आ रही है। यहीं कारण वर्तमान में ठंडक को बढ़ाने का है। क्योंकि कहीं भी बारिश नहीं हुई है और न ही ज्यादा बर्फ गिरी है।
सामान्य से 3.2 डिग्री कम रहा रात का पारा
रात का ही नहीं दिन का भी सामान्य तापमान में गिरावट देखी गई है। न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.2 डिग्री कम आंका गया। इसी तरह दिन का तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम रहा।
पाक से आ रही हवा, पंजाब से सीधे मप्र में हो रही दाखिल
“उत्तरी हवाओं के कारण ठंडक बढ़ी है। ये क्रम अभी चलेगा। क्योंकि पाकिस्तान से आ रही हवा पंजाब को क्रास कर राजस्थान के रास्ते मप्र में आ रही है। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है।”
-डाॅ. डीपी दुबे, मौसम वैज्ञानिक
Source link