पचमढ़ी के बाद रायसेन दूसरा सबसे ठंडा क्षेत्र: दूसरी बार रात का पारा 9 डिग्री पर पहुंचा, कारण यहां 31 फीसदी जंगल और कई तालाब

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Raisen
- For The Second Time The Night Temperature Reached 9 Degrees, Due To 31 Percent Forest And Many Ponds Here
रायसेन39 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

रायसेन जिले में अन्य जिलों की तुलना में बारिश भी ज्यादा होती है और ठंड भी खूब पड़ती है। यह सही भी है। इसी साल जब अभी तक प्रदेश के अन्य जिलों में तापमान 12 डिग्री से नीचे नहीं पहुंचा है। वहीं, पचमढ़ी के बाद रायसेन दूसरी बार, दूसरा सबसे कम तापमान वाला जिला रहा है।
इन 2 दिनों से रात का तापमान गिरकर 9 डिग्री पर पहुंच गया। इसमें शुक्रवार की तुलना में 2 डिग्री की गिरावट हुई है। वहीं दिन के तापमान में भी 3.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जो 26 डिग्री पर रहा। मौसम विशेषज्ञ बताते हैं कि उत्तरी हवाओं का असर रायसेन पर अधिक होता है, इसका कारण यहां घने जंगल और हर तहसील में बड़े-बड़े तालाब होना है। जिससे उत्तर की ओर से आने वाली हवाएं जंगलों के कारण उतनी गर्म नहीं होती है। जितनी अन्य जिलों में हो जाती हैं।
जिले का कुल क्षेत्रफल 8399 वर्ग किमी है। इसमें 2676.26 वर्ग किमी में घने जंगल हैं। जो कुल क्षेत्रफल का 31.64 प्रतिशत है। दूसरा कारण यह भी कि रायसेन जिला कृषि प्रधान है। यहां लगभग साढ़े 4 लाख हैक्टेयर क्षेत्र में खेती होती है। इन दिनों या तो खेतों में धान की फसल खड़ी है, या रबी फसलों की बोवनी चल रही है। यह भी हवा में ठंडक बनी रहने का कारण है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिन में तापमान में ओर गिरावट हो सकती है। इसके बाद आसमान में बादल छाएंगे और तापमान में बढ़ोतरी होगी। हवा की दिशा भी बदल सकती है, जिससे मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

Source link