रोटावेटर में फंसकर मजदूर की मौत: दमोह के कृषि विज्ञान केंद्र में काम कर रहे मजदूर के साथ हादसा, मौके पर ही मौत

[ad_1]

दमोह33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दमोह के सागर नाका क्षेत्र में संचालित सरकारी कृषि विज्ञान केंद्र में मजदूरी करने पहुंचे एक बुजुर्ग की रोटावेटर में फंस जाने से मौत हो गई। घटनाक्रम शुक्रवार दोपहर का है।

जानकारी के अनुसार नंदराम पटेल 55 करीब 10 साल से कृषि विज्ञान केंद्र में मजदूरी कर रहे थे। शुक्रवार को खेतों में रोटावेटर चलाया जा रहा था। तभी नंदराम पटेल रोटावेटर से पेड़ों को बचाने का काम कर रहे थे।

इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ा और उनका पैर रोटावेटर में जाकर फस गया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। खबर मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। उधर सागर नाका चौकी प्रभारी गरिमा मिश्रा को भी खबर की गई है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और अब मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button