चायना डोर में फंसा सांप का रेस्क्यू -VIDEO: शिप्रा नदी में फंसे घायल सांप की डोर काटकर बचाई जान

[ad_1]
![]()
एक घंटा पहले
चायना की डोर मानव जीवन के साथ साथ पशु पक्षियों के जीवन को खतरे में पड़ते आपने जरूर देखा होगा लेकिन उज्जैन की शिप्रा नदी में जलीय जिव जंतु भी इसकी चपेट में आ रहे है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक ने नदी में डोर में फसकर तड़प रहे सांप को देखकर उसे पानी से बाहर निकाल लिया और उसके बाद कुछ ही मिनटों में उसका रेस्क्यू कर चायना डोर को काटकर सांप की जान बचा ली।
पतंगबाजी के शौकीन किस तरह मानव जीवन के साथ जिव जंतु की जान को भी खतरे में डाल रहे है, यह एक दिन पहले शिप्रा नदी में मिले सांप को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है। वीडियो 1 दिन पुराना है। शिप्रा नदी के दत्त अखाडा घाट पर धोबी घाट के पास एक पानी का सर्प चाइना की डोर के जाल में ऐसा फंसा की उसकी जान पर बन आई। वो जिंदगी और मौत से जूझ रहा था। लोगो ने सर्प को ड़ोर में उलझा देख सर्प विशेषज्ञ राहुल मोखरीवाले को फोन पे सूचना दी, सूचना मिलते ही राहुल व राजेश गुप्ता मौके पर पॅहुचे ओर नदी से निकालकर रेस्क्यू किया।
बमुश्किल से कटी डोर
राहुल ने बताया की सांप बड़ी मुश्किल से हाथ आया वो इस तरह डोर में उलझ गया था की उसका शरीर कई जगह से कट गया। समय रहते डोर को काटा नहीं जाता तो उसकी जान पर बन आती। सांप का रेस्क्यू कर उसे फिर से नदी में छोड़ दिया गया। यह नजारा देख घाट पर खड़े लोगो ने रेस्क्यू कर रहे राहुल और उसके साथी राजेश की प्रशंसा भी की।
Source link




