जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने सौंपा ज्ञापन: CM शिवराज का जलाया पोस्टर, राज्यपाल से गुहार लगाकर कहा- मुख्यमंत्री व गृहमंत्री का लें इस्तीफा

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Anuppur
  • CM Shivraj’s Poster Burnt, Pleading With The Governor, Said Take The Resignation Of The Chief Minister And The Home Minister

अनूपपुर40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जिला महिला कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम अपर कलेक्टर सरोधन सिंह को ज्ञापन सौंपा हैं। महिला कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं, जिसे रोक पाने में मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री असफल साबित हो रहे है। महिला कांग्रेस ने मुख्यमंत्री और गृह मंत्री इस्तीफा के लिए राजपाल से गुहार लगाई हैं। महिला कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पोस्टर जलाते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया है।

ज्ञापन में उल्लेख है कि मध्य प्रदेश में 14 नवंबर से 18 नवंबर तक विभिन्न ब्लॉकों और जिलों में बच्चों एवं महिलाओं के साथ बलात्कार और दुराचार की घटनाओं में निरंतर वृद्धि हो रही है। मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा अपराधों में अंकुश लगाने के बजाय अपराधों को छुपाने में लगे हैं। जिससे मध्य प्रदेश में लगातार महिलाओं पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने राज्यपाल से गुहार लगाते हुए कहा कि तत्काल मुख्यमंत्री और गृह मंत्री मध्य प्रदेश शासन का इस्तीफा लिया जाए।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button