InternationalNational

चन्द्रमा की ओर उड़ चला आर्टिमिस-1 : कितने दिनों का रहेगा मिशन, जानें सबकुछ….

फ्लोरिडा/नई दिल्ली 16 नवंबर।  लगभग डेढ़ दशक बाद अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा फिर से चन्द्रमा में मानव भेजने की तैयारी कर रहा है। इस पूरे अभियान को 3 भागों में बांटा गया है आर्टेमिस-1, आर्टेमिस,-2 और आर्टेमिस-3। आर्टेमिस-1 की सफलता के बाद 3 साल बाद चांद की धरती पर फिर से मानव के कदम पड़ेंगे। इसी अभियान के पहले चरण के तहत फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से 16 नवंबर को 1:47 am EST (भारतीय समय अनुसार दोपहर 12.17 बजे) आर्टिमिस-1 ने उड़ान भरी।

नासा के आर्टेमिस-1 मून मिशन की लॉन्चिंग को 10 मिनट के लिए रोकना पड़ा। लॉन्चिंग से ठीक पहले फिर से कुछ तकनीकी खामियां आ गईथीं, जिसे वैज्ञानिकों दूर कर दिया। आर्टिमिस अपने साथ ओरियन स्पेसशिप ले जा रहा है। ओरियन स्पेसशिप दुनिया के सबसे ने ताकतवर और बड़े रॉकेट के ऊपरी हिस्से में रहेगा। यह स्पेसक्राफ्ट इंसानों की स्पेस यात्रा के लिए बनाया गया है। यह वह दूरी तय कर सकता है, जो आज तक किसी स्पेसशिप ने नहीं की है। ओरियन स्पेसशिप सबसे पहले धरती से चंद्रमा तक 4.50 लाख KM की यात्रा करेगा। उसके बाद चंद्रमा के अंधेरे वाले हिस्से की तरफ 64 हजार KM दूर जाएगा। ओरियन स्पेसशिप बिना इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से जुड़े इतनी लंबी यात्रा करने वाला पहला अंतरिक्ष यान होगा।

Related Articles

Back to top button