भाई व भतीजों ने मिलकर मारी गोली: खेत में पाइप से चला गया थोड़ा पानी, तो बंदूक लेकर पहुंच गए; बाईं तरफ छाती में लगे छर्रे

[ad_1]

अंबाह8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अंबाह थाना क्षेत्र के बरबाई गांव में दोपहर करीब 01:30 बजे एक भाई ने अपने ही भाई पर गोली चला दी। भाई की बाईं तरफ छाती में गोली लगी है। घायल को अंबाह शासकीय सिविल अस्पताल लाया गया। जहां से उसे गंभीर हालत में ग्वालियर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल का ग्वालियर कमलाराजा में इलाज जारी है। अंबाह पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

घायल गिर्राज तोमर पिता नगर सिंह तोमर (50) ने बताया कि वह अपने खेत में पानी दे रहा था। जिसकी लेजम मेरे भाई प्रताप सिंह तोमर के खेत से गुजरी हुई थी। उसका थोड़ा बहुत पानी उनके खेत में फैल गया। वह अपने बेटों संग वहां आ गए और गाली देने लगे। उन सभी के हाथों में हथियार थे। प्रताप सिंह तोमर व हरेंद्र सिंह अधिया, सूरज सिंह लाठी व इंदल सिंह तोमर बंदूक लेकर आ गए। वह झगड़ा करने की नीयत से आए थे। मैंने कहा कि मैं पाइप उठा रहा हूं, इतने में ही उन्होंने मुझ पर गोली चला दी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button