शिष्य के पास समस्या लेकर पहुंचे गुरु: असाटी में ऋषि कृष्ण शास्त्री महाराज ने लगाया दिव्य दरबार

[ad_1]

निवाड़ी20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

निवाड़ी जिले के ग्राम असाटी में कथावाचक ऋषि कृष्ण शास्त्री महाराज का दिव्य दरबार लगा है। बुधवार को इस दिव्य दरबार में एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। यहां 21 वर्षीय कथावाचक पंडित ऋषि कृष्ण शास्त्री जी महाराज के पास उनके शिक्षक गुरु अपनी पत्नी के साथ ही अपनी समस्या लेकर पहुंच गए।

शिक्षक को नहीं पता था कि उन्होंने कभी महाराज को पढ़ाया है। महाराज जी ने पंडाल में महिला-पुरुषों के बीच बैठे अपने गुरु को पहचान लिया। उन्होंने मंच से आवाज लगाकर गुरु को बुलाया और उनका पर्चा बनाया। ऋषि कृष्ण शास्त्री महाराज ने अपने गुरु के सवाल करने से पहले ही प्रश्न को पर्ची में लिखकर रख लिया। जब महाराज के शिक्षक गुरु ने अपना प्रश्न पूछा तो वह प्रश्न वही निकला जो पर्चे में लिखा था।

महाराज ने बताया कि आप हमारे शिक्षक गुरु रहे हैं, आपसे हमें प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त हुई है। मैं आपके चरणों में नमन करता हूं। शिक्षक गुरु को याद आया कि आज हम अपने ही पढ़ाए, शिष्य के पास अपनी समस्या लेकर आए हैं। पंडित ऋषि कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने बताया कि हमें अपने दादा गुरु से यह विद्या प्राप्त हुई है, जिसका उपयोग हम मानव कल्याण के लिए कर रहे हैं। निवाड़ी जिले के ग्राम असाटी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पूर्व कथावाचक पंडित ऋषि कृष्ण शास्त्री महाराज ने कथा स्थल पर ही दिव्य दरबार लगा रहे हैं।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button