रबी फसलों की बोवनी: किसान किटनाशक का करने लगे छिड़काव

[ad_1]

देवास4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देवास। जिले में रबी फसलों की बौवनी का दौर जारी है किसान कई जगह गेहूं की बोवनी कर भी चुके है। कुछ क्षेत्रों में तो बोवनी हुए दो सप्ताह बीत चुके है। ऐसे में कृषक खेतों में खरपतवार को नष्ट करने के लिए अब किटनाशक दवाई का छिड़काव करने में जूट गए है।

जैसे-जैसे ठंड का असर शुरु होगा वैसे ही फसले अपना आकार लेने लगेगी। उल्लेखनीय है कि इस बार जिले में कुल 3 लाख 94 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में रबी फसलों की बोवनी की जाएगी। जिसमें करीब 2 लाख 95 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बोवनी होगी। इसके अलावा 80 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में चने की बोवनी के साथ ही अन्य फसलों की बोवनी कि जाएगी। पर्याप्त बारिश होने से इस बार गेहूं फसल का रकबा अधिक बढऩे की उम्मीद है। जिसके चलते आसपास के कृषक चने को छोड़कर गेहूं की फसल बोवनी करने में पर अधिक रुची ले रहे है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button