टापू को टूरिस्ट स्पॉट के रूप में किया जा रहा: भूगर्भ के रहस्यों वाला टापू , समुद्री जीवाश्मो से भरा है टापू

[ad_1]
धारएक घंटा पहलेलेखक: कैलाश राठाैर
- कॉपी लिंक

अनुमान लगाया जा रहा है कि इस जगह पर प्रागैतिहासिक काल में करीब 11 करोड़ साल पहले समुद्र रहा होगा
मध्य प्रदेश में धार जिले के मनावर में मान नदी पर बने डैम का यह टापू और पहाड़ी जितनी खूबसूरत है, उतनी रहस्यमय भी है। इसराे अहमदाबाद में कार्यरत मनावर क्षेत्र के भूगर्भीय रहस्याें पर शोध कर रहे जियोलॉजिस्ट अंकित राठाैर के अनुसार यहां के चूना पत्थर में समुद्री जीवाश्म जैसे एकीनोइड्स यानी समुद्री साही, हेमिएस्टर, क्लिपेस्टर, माईक्रेस्टर, लेमिलिब्रेनकिया (सीपी) आदि की पहचान हुई है।
साथ ही मालवीरांकिया, गेस्ट्रोपोडा (शंख या घोंघा) समूह से सेरिथियम, टेरिटेला भी पाए गए हैं। यह सभी जीवाश्म समुद्र में पाए जाने वाले जीवों द्वारा बने होते हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस जगह पर प्रागैतिहासिक काल में करीब 11 करोड़ साल पहले समुद्र रहा होगा।
इसके अतिरिक्त यहां पर एलसमोब्रांच समूह की शार्क मछली एवं आरि मछली के जीवाश्म मिले हैं। इसी क्षेत्र में लकड़ी के जीवाश्मों का भी भंडार है। वहीं अबिलोसॉराइड नामक डायनासोर के जीवाश्म भी यहां मिलने की बात कही गई है। इस बारे में अभी अंतिम निष्कर्ष नहीं निकला है।
टापू को टूरिस्ट स्पॉट के रूप में किया जा रहा विकसित| डैम का यह टापू दो एकड़ में फैला है। यहांं हाल ही में पौधारोपण हुआ था। इसे टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां वाटर स्पोर्ट्स की गतिविधयों की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।
Source link