धार में जनजाति विकास मंच ने निकाली यात्रा: जनजातीय गौरव दिवस पर सांसद बोले- हमारे जहन में राष्ट्रभक्ति की भावना सर्वोपरि होना चाहिए

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Dhar
- MP Said On Tribal Pride Day The Feeling Of Patriotism Should Be Paramount In Our Mind
धार22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

धार में बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजाति गौरव दिवस मनाया गया। इस दौरान शहर में मंगलवार दोपहर के समय जनजाति विकास मंच के माध्यम से विशाल यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में बडी संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए। यात्रा की शुरुआत के पहले लालबाग परिसर में अतिथियों के द्वारा उद्बोधन भी दिया गया। यात्रा में भाजपा के एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष दीपक सिंधी भी अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए।
साथ ही भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर जनजाति गौरव दिवस का कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती एवं भगवान बिरसा मुण्डा के चित्र के समक्ष माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद छतर सिंह दरबार ने कहा कि हमें अंग्रेजो से छुटकारा दिलवाने में भगवान बिरसा मुण्डा को बहुत बड़ा श्रेय जाता है। हमारे जहन में राष्ट्रभक्ति की भवना सर्वोपरि होना चाहिए। भगवान बिरसा मुण्डा जब अपनी शिक्षा प्राप्त कर रहे थे। तब उस समय हमारे देश पर अंग्रेजो का राज था। उन्हें महसूस हुआ कि अंग्रेज लालच देकर हमारे देश की बुनियादी संस्कृति को मिटाने चाहते है।
बालिकाओं ने दी प्रस्तुति
सांसद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शोषण के विरोध में उनसे बगावत की और अपने जनजातीय लोगों को एकजुट कर अंग्रेजो से लड़े। ऐसे हमारे देश में अनेको जननायक है, जिन्होंने कम उम्र में अपने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया है। हमें ऐसे जननायको की गाथाओं से प्रेरणा लेना चाहिए। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री कालीचरण सोनवानिया, जनपद उपाध्यक्ष जितेन्द्र मंडलोई ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में स्कूली बालक बालिकाओं ने संस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। कार्यक्रम में शहडोल में आयोजित हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम के प्रसारण को देखा और सुना गया। कार्यक्रम में कलेक्टर सहित प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।


Source link