कांग्रेस प्रवक्ताओं ने किया बुरहानपुर का दौरा: भारत जोड़ो यात्रा के स्थलों का निरीक्षण, मिश्रा बोले- गुजरात के लोगों की मांग पर वहां जाकर बुरहानपुर वापस आएंगे राहुल गांधी

[ad_1]
![]()
- Hindi News
- Local
- Mp
- Burhanpur
- Inspection Of The Places Of India Jodo Yatra, KK Mishra Said Rahul Gandhi Will Go There And Return To Burhanpur On The Demand Of The People Of Gujarat
बुरहानपुर (म.प्र.)10 घंटे पहले
20 नवंबर को महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश में आ रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर प्रदेश स्तर के नेताओं का लगातार भ्रमण बुरहानपुर जारी है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मीडिया टीम ने बुरहानपुर जिले का दौरा किया। जिन स्थलों को राहुल ग़ांधी का रुकने का कार्यक्रम तय है वहां तैयारियों का निरीक्षण किया।
यात्रा सह समन्वयक दुर्गेश शर्मा ने बताया सोमवार सुबह मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता केके मिश्रा ,पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले, बुरहानपुर खंडवा जिले में कांग्रेस कमेटी की प्रभारी प्रवक्ता दीप्ति सिंह बुरहानपुर पहुंचे। उन्होंने यहां की टीम से मुलाकात की। मीडिया दल ने सर्वप्रथम दोपहर के भोजन का स्थान सेंट जेवियर स्कूल पर पहुंचकर तैयारियों को देखा और इसके पश्चात ग्राम बोदरली पहुंचकर वहां भारत जोड़ो यात्रा के यात्रियों की सुविधाओं के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा राहुल गांधी का आगमन 20 नवंबर को बोदरली में होगा, लेकिन बीच में गुजरात जाएंगे। वहां से वापस लौटकर यहां भारत जोड़ो यात्रा निकालेंगे।
Source link




