खाद किल्लत पर केन्द्रीय कृषि मंत्री का बयान: बोले-विपक्ष के आरोप अप्रासंगिक, खाद की कमी नहीं, हिमाचल-गुजरात में BJP की जीत पक्की

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • The Allegations Of The Opposition Are Irrelevant, There Is No Shortage Of Fertilizer, BJP’s Victory In Himachal Gujarat Is Confirmed.

ग्वालियरएक घंटा पहले

प्रदेश में खाद की किल्लत पर ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का बड़ा बयान सामने आया है। कृषि मंत्री ने कहा कि विपक्ष के आरोप अप्रासंगिक हैं। देश में भी प्रदेश में भी फर्टिलाइजर की कोई कमी नहीं है। पिछले 4 वर्षों में फर्टिलाइजर के कई बार दाम बढ़े ,लेकिन सरकार ने किसानों पर बोझ नहीं आने दिया। सरकार ने सब्सिडी बढ़ाई, आज भी हम फर्टिलाइजर के लिए इंपोर्ट पर निर्भर है।

केन्द्र की मोदी सरकार ने जितनी किसानों को फर्टिलाइजर की जरूरत है ,उससे अधिक फर्टिलाइजर सरकार के पास उपलब्ध है। प्रशासन खाद के वितरण की व्यवस्था में जुटा है। मेरा किसानों से अनुरोध है कि फर्टिलाइजर की कोई कमी नहीं है, बस आप बेफिक्र रहिए। किसानों को पर्याप्त मात्रा में फर्टिलाइजर मिलेगा और मिल रहा है।

गुजरात-हिमाचल चुनाव में किया जीत का दावा

वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने गुजरात और हिमाचल में BJP की जीत का दावा करते हुए कहा कि दोनों जगह BJP का इलेक्शन कैंपेन चला दोनों ही जगह जनता का समर्थन BJP के साथ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दोनों जगह हम सरकार बनाने में सफल होंगे।

चुनाव के लिए नहीं अस्तित्व बचाने की लड़ाई

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा चुनाव जीतने के लिए नहीं है बल्कि कांग्रेस पार्टी का अस्तित्व बचाने के लिए है। इसलिए उसे कोई भी गंभीरता से नहीं ले रहा है।

लोभ और लालच पर धर्मांतरण उचित नहीं

केंद्रीय कृषि मंत्री ग्वालियर दौरे पर थे इस दौरान उन्होंने यह बातें कहीं प्रदेश में धर्मांतरण के मुद्दे पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण लोभ और लालच के बल पर धर्मांतरण कतई उचित नहीं है। इसके लिए सरकारों ने कनून बनाए हैं, यदि कोई धर्मांतरण बलात तरीके से कराता है तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button