मिशन 2023 के लिए नेताओं का धार्मिक आयोजन में फोकस: पूर्व वित् मंत्री तरूण भनोत करवा रहें हैं भागवत, तो विधायक विनय सक्सेना ने करवाया कार्तिक मेले का आयोजन

[ad_1]
जबलपुर9 मिनट पहले
मध्यप्रदेश में कांग्रेस मिशन 2023 की तैयारी में जुट गई है। कांग्रेस ने इस मर्तबा चुनाव से पहले धार्मिक आयोजनों पर ख़ास फोकस किया है। जबलपुर में कांग्रेस के दो विधायकों ने बड़े स्तर पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जिसे भाजपा अब सियासी चश्मे से देख रही है। कांग्रेस के एक विधायक जहां भागवत करवा रहे हैं तो वही दूसरे ने कार्तिक मेले का आयोजन करवाया हैं।
जबलपुर उत्तर से कांग्रेस विधायक विनय सक्सेना ने शहर के हनुमानताल में कार्तिक मेले का भव्य आयोजन करवाया हैं। कांग्रेस विधायक विनय सक्सेना के इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोग शामिल हो रहे हैं। विधायक विनय सक्सेना ने इस कार्यक्रम के पहले शहर के बीचो बीच स्थित हनुमानताल तलाब में सफाई करवाई थी जिसमें की राज्यसभा सांसद विवेक तनखा सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी शामिल हुए थे।
दूसरी तरफ जबलपुर पश्चिम से कांग्रेस विधायक और पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोत कथा वाचक जयाकिशोरी द्वारा भागवत कथा का आयोजन करवा रहे हैं। कांग्रेस विधायकों के ये भगवामय आयोजन भाजपा को कहीं से भी रास नहीं आ रहे। भाजपा नेता कांग्रेस विधायकों के इन धार्मिक आयोजनों पर सवाल उठा रहे हैं। भाजपा नेता अभिलाष पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस चुनावों को नज़दीक देखकर तुष्टिकरण की राजनीति करती है और यही वजह है कि पार्टी के विधायक भगवामय दिखने की कवायद कर रहे हैं।
कांग्रेस भगवामय दिखने की कवायद कर रही है भाजपा के इस आरोप का कांग्रेस नेताओं ने भी पलटवार कर जवाब दिया हैं। पी.सी.सी महामंत्री सौरभ शर्मा ने कहा कि भाजपा खुद वोट बैंक की सियासत करती आई है इसीलिए धर्म प्रेमी कांग्रेस विधायकों के आयोजनों में भी उन्हें राजनीति दिख रही है….
Source link