यूथ कांग्रेस घर-घर जाकर देगी आमंत्रण: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने लोगों को पीले चावल देकर बुलाएंगे

[ad_1]

कटनी6 घंटे पहले

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए यूथ कांग्रेस जनता को पीले चावल देकर आमंत्रित करेगी। 21 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में प्रवेश कर रही है। इसके लिए मप्र कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने युवा कांग्रेस को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। जिसे लेकर युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है।

रविवार को आयोजित की गई पत्रकार वार्ता में युवा कांग्रेस अध्यक्ष दिव्यांशु मिश्रा अंशु ने बताया कि मप्र में यात्रा के लिए प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में प्रदेश भर से लाखों युवा इस यात्रा में शामिल होंगे। प्रतिदिन 25 किलोमीटर की यह पद यात्रा 12 प्रदेशों और 2 केंद्र शासक प्रदेशों में लगभग 3500 किलोमीटर की दूरी करीब 150 दिनों में तय करेगी।

यात्रा मप्र के बुरहानपुर से प्रवेश करेगी, फिर खंडवा, खरगोन, महु, इंदौर, उज्जैन से होकर अगर, मालवा से राजस्थान की ओर जाएगी। कटनी जिले को इस यात्रा में अहम जिम्मेदारी सौपी गई है, युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता यात्रा के शुरुआत से ही राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जो लोग भय, कट्टरता, पूर्वाग्रह की राजनीति, बढ़ती बेरोजगारी, असमानता की राजनीति का विकल्प चाहते है, वह इस यात्रा में जरूर हिस्सा ले। युवा कांग्रेस घर-घर जाकर पीले चावल और आमंत्रण पत्र देकर लोगो को यात्रा में आमंत्रित। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता 14 नवम्बर से जिले में आमंत्रण देने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। कार्यकर्ता 20 नवम्बर को यात्रा के लिए रवाना होंगे।

पत्रकार वार्ता में बहोरीबंद युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश यादव, मुडवारा अध्यक्ष मनोज गुप्ता, बड़वारा अध्यक्ष विकास निगम, यूथ जोड़ो प्रभारी बडवारा, मोहोमाद इसराइल, विजय राघवगढ़ अध्यक्ष शुभम शर्मा, प्रदेश सोशल मीडिया समन्वयक शशांक गुप्ता उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button