मंत्री को बर्खास्त कर मांफी मांगे मुख्यमंत्री: बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी और मंत्री अखिल गिरी का पुतला फूंका

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Katni
  • BJP Burns Effigies Of West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee And Minister Akhil Giri

कटनी3 घंटे पहले

पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार के मंत्री अखिल गिरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर की गई टिप्पणी के खिलाफ रविवार शाम कटनी में भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया। अनुसूचित जनजातीय मोर्चा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी और मंत्री अखिल गिरी का पुतला दहन किया।

अजजा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि टीएमसी नेता अखिल गिरि ने देश के राष्ट्रपति के ऊपर जिस तरीके से अभद्र टिप्पणी की है, वह देश और जनजातीय समुदाय का अपमान है। मोर्चा नेताओं ने कहा कि ममता बनर्जी ऐसे मंत्री को तत्काल बर्खास्त करे और देश से माफी मांगे। भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने कहा कि यह न सिर्फ एक महिला का अपमान है बल्कि देश का भी अपमान है।

जिस सर्वोच्च पद पर श्रीमती मुर्मू विराजमान हैं वह देश के लिए गौरव है उनका अपमान देश के आदिवासी समाज का अपमान है। जिसके लिए अखिल गिरी को तत्काल बर्खास्त किया जाए। पुतला दहन के पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम से ज्ञापन दिया गया। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र कोल ने कहा कि मंत्री पर कार्रवाई नहीं होती तो जनजाति समाज आंदोलन करेगा।

विरोध प्रदर्शन के दौरान चेतन हिंदूजा, मृदुल द्विवेदी, भावना सिंह, अंकिता तिवारी, नीरा सेठिया, सत्यनारायण अग्रहरी, सत्यव्रत त्रिपाठी, मृदुल मिश्रा, शिवम शर्मा, अभिषेक ताम्रकार, मनीष दुबे, वागीश आनंद, संदीप दुबे, आशुतोष शुक्ला, यज्ञदत मिश्रा, मिट्ठूलाल जैन, सचिन तिवारी, सौरभ अग्रवाल, पारस जैन, राघवेंद्र खरे, अमित शर्मा, शुभ सोनी, भावेश रजक, आशीष मिश्रा, अशोक मखीजा, मंटू गुप्ता, अरसद मंसूरी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button