बकस्वाहा की बच्चियों का कमाल: जिल स्तरीय प्रतियोगिता में जीते पदक, ​​​​​​​महाराजपुर तहसील में हो रहा आयोजन

[ad_1]

छतरपुर (मध्य प्रदेश)12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

छतरपुर जिले के बकस्वाहा में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने धमाल कर दिया। महाराजपुर तहसील में चल रही जिला स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता में बक्सवाहा छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है।

इस प्रतियोगिता में विद्यालय से 9 छात्राओं ने भाग लिया। इसमें सीनियर वर्ग में खुशबू वासुदेव ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में अंजनी यादव ने प्रथम और गोला फेंक में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ और 200 मीटर दौड़ में रोशनी निषाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग में भारती सौंर ने 800 मीटर और त्रिकूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। रीना अहिरवार ने हैमर थ्रो में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

जूनियर वर्ग में रक्षा पाटकार ने लॉन्ग जंप में पहला और 800 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। खुशबू सौंर ने भाला फेंक में प्रथम और बाधा दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। आरती अहिरवार ने लॉन्ग जंप में द्वितीय और 400 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया। मिनी वर्ग में चांदनी लोधी ने 100 मीटर 200 मीटर और लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

इन सभी प्रतिभागियों को विद्यालय में चयनित नवनियुक्त अतिथि खेल शिक्षक वर्षा राजपूत ने तैयार किया। पहली बार ऐथ्लैटिक्स में बक्सवाहा नगर को यह उपलब्धि प्राप्त की है। सभी प्रथम स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी संभागीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होंगे। जो खुरई (सागर) में आयोजित की जाएगी।

समस्त प्रतियोगिता महाराजपुर विद्यालय के व्यायाम शिक्षक घासीराम चौरसिया जिले से भारत भूषण सिंह, रामकृष्ण जाटव पंकज शुक्ला, खेमराज सिंह देवी सिंह और अरविंद चौरसिया ने संपन्न कराया। इस उपलब्धि पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी पवन राय एवं विद्यालय के प्राचार्य अरविंद तिवारी सीएम राइज विद्यालय के व्यायाम शिक्षक देवी सिंह राजपूत एवं समस्त स्टाफ ने सभी खिलाड़ियों एवं कोच को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

​​​​​​​

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button