भारत जोड़ो यात्रा से बीजेपी के पेट में दर्द: कमलनाथ का खंडवा में बयान; अरुण यादव ने थामा नेता प्रतिपक्ष का हाथ

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Khandwa
- Kamal Nath Said – BJP Has Police, Money And Administration; Arun Yadav Took The Hand Of The Leader Of The Opposition
खंडवा33 मिनट पहले
भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पहुंचे पीसीसी चीफ कमलनाथ ने छैगांवमाखन में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित।
पूर्व सीएम व पीसीसी चीफ कमलनाथ ने शनिवार को भारत जोड़ो यात्रा के रुट का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। कमलनाथ ने कहा- इस समय संस्कृति और संविधान पर आक्रमण हो रहा है। राहुलजी की मेहनत, तपस्या और संघर्ष का परिणाम है कि वे नफरत मिटाने और भारत जोड़ने के लिए पैदल यात्रा पर निकले है। इस यात्रा से भाजपा के पेट में दर्द हो रहा है। यही वजह है कि यात्रा से उनको परेशानी हो रही है, वे बैचेन है। उनकी सरकारें पुलिस, पैसा और प्रशासन की बदौलत चल रही है।
कमलनाथ ने सनावद के बाद खंडवा के छैगांवमाखन, रुस्तमपुर और बुरहानपुर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का आव्हान किया। यात्रा से जुड़े प्रभारी और समन्वयकों से वन टू वन बातचीत की। वे हेलीकॉप्टर से सनावद-मोरटक्का के बाद छैगांवमाखन पहुंचे थे। छैगांव स्टेडियम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करके कार से रुस्तमपुर पहुंचे। बाद में बुरहानपुर के लिए निकल पड़े। इन स्थानों पर भारत जोडो यात्रा का रात्रि विश्राम, भाेजन व्यवस्था तथा राहुल गांधी की सभाएं होगी।
खंडवा के जिला प्रभारी अवधेशसिंह सिसौदिया ने कमलनाथ से कहा कि राहुल गांधी को दादाजी धूनीवाले के दर्शन अवश्य कराएं। कमलनाथ ने कहा- वे टंट्या भील की जन्मस्थली बडौदा अहीर जाएंगे, वहां से दादाजी दर्शन का प्रस्ताव भेजा जाएगा। सर्वप्रथम यात्रा का मध्यप्रदेश में बुरहानपुर से 20 किलोमीटर दूर गांव बोदरली से प्रवेश होगा, जहां भव्य स्वागत होना चाहिए। इसके लिए लाखों कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के प्रयास किए जाए।

कमलनाथ ने छैगांवमाखन में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित।
कमलनाथ बोले- निर्दलीय शेरा के डीएनए में कांग्रेस
कमलनाथ ने शेरा वर्सेस अरुण यादव पर मीडिया से बातचीत में कहा- अरुण यादव हमारे साथ आए है, उनके प्रस्ताव पर ही हमने विधायक सुरेंद्रसिंह शेरा को बुरहानपुर का प्रभारी बनाया है। वे निर्दलीय जरुर है, उनका रिकार्ड निर्दलीय विधायक का है लेकिन उनके डीएनए में कांग्रेस है। शेरा के दिल, दिमाग और आत्मा में कांग्रेस है। शेरा के दोनों भाई कांग्रेस से सांसद रहे है।
अरुण यादव ने थाम लिया नेता प्रतिपक्ष का हाथ
कमलनाथ के साथ हेलीकॉप्टर में पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव और नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंदसिंह भी सवार थे। छैगांवमाखन में हेलीपेड पर उतरते ही पार्टी नेताओं ने कमलनाथ का स्वागत करना शुरु किया तो नेता प्रतिपक्ष गोविंदसिंह और अरुण यादव अलग-थलग हो गए। इस दौरान अरुण यादव ने नेता प्रतिपक्ष का हाथ थाम रखा था। जब कुछ समर्थक उनकी तरफ दौड़े तो उन्होंने कमलनाथ की ओर जाने को कहा।
Source link