आप पार्टी का सद्बुद्धि यज्ञ: CM और MLA की फोटो लगाकर लिखा स्लोगन- किसानों को लूटना बंद करो

[ad_1]
छतरपुर (मध्य प्रदेश)24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

छतरपुर के बिजावर में आप पार्टी के द्वारा सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला की तस्वीर लगाकर स्लोगन लिखा गया है कि “किसानों को लूटना बंद करो” आप ने गुरूवार को बिजली विभाग के सामने सद्बुद्धि यज्ञ किया।
आप नेता और सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर का आरोप है कि भाजपा की शिवराज सरकार के राज में किसान और आम जनता लूटी जा रही है। ताजा मामला बिजली का है। जहां विद्युत वितरण कंपनी पूर्वी क्षेत्र की लूट के खिलाफ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व स्थानीय विधायक बब्लू शुक्ला की सद्बुद्धि के लिए बिजावर स्थित सम्भागीय कार्यालय के सामने आज शाम पर सद्बुद्धि यज्ञ किया जाना सुनिश्चित किया था। जहां देर शाम विद्युत वितरण कम्पनी पूर्वी क्षेत्र बिजवार में यह सद्बुद्धि यज्ञ किया गया।
Source link