MP में महाकाल लोक से शुरू होगी 5G सेवा: इसी महीने से मिलेगी सर्विस; मुंबई में उद्योगपतियों से मिले CM शिवराज

[ad_1]

भोपाल10 घंटे पहले

रिलायंस जिओ मध्यप्रदेश में 5G टेलीकॉम सर्विस की शुरुआत इसी महीने उज्जैन में महाकाल लोक से करेगी। इसके बाद 5G सर्विस इंदौर, भोपाल समेत अन्य शहरों में शुरू होगी। कंपनी महाकाल लोक, खजुराहो, भेड़ाघाट समेत अन्य पर्यटन स्थलों पर 5G सर्विस का फ्री वाई-फाई जोन बनाएगी। मुंबई में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और जिओ कंपनी की चर्चा के दौरान इस बात पर निर्णय लिया गया।

बता दें कि नए साल में यानी 2023 में 11-12 जनवरी को इंदौर में इन्वेस्टर्स समिट होना है। इसी के लिए इन्वेस्टर्स को न्योता देने के लिए शिवराज सिंह गुरुवार को मुंबई गए हैं। यहां मुख्यमंत्री निवेशकों से वन टू वन मिले। उन्होंने इन्वेस्टर्स समिट में आने के लिए आमंत्रित किया। सीएम ने निवेशकों से प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की।

सीएम बोले- मध्यप्रदेश में असीम संभावनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में संभावनाएं हैं। रेडिमेड गारमेंट्स के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है। ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में पीथमपुर भारत का डेट्रॉइट बन गया है। आईटी में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। मैं मध्यप्रदेश में निवेश चाहता हूं। प्रगति और विकास चाहता हूं, इसलिए आज आपको आमंत्रित करने आया हूं कि आप इन्वेस्टर समिट 2023 में आइए। उन्होंने कहा कि इंदौर ने स्वच्छता में छक्का मारा ही है। हिंदुस्तान का स्वच्छतम प्रदेश भी मध्यप्रदेश है। मेरा प्रत्येक सोमवार निवेशकों और उद्यमियों के कार्य में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए समर्पित है।

मुंबई में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मप्र के उद्योग मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह दत्तीगांव की मौजूदगी में निवेशकों से मीटिंग की।

मुंबई में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मप्र के उद्योग मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह दत्तीगांव की मौजूदगी में निवेशकों से मीटिंग की।

निवेशकों से वन टू वन मीटिंग
मुंबई में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मप्र के उद्योग मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह दत्तीगांव की मौजूदगी में निवेशकों से मीटिंग की। सीएम ने निवेशकों के लिए मप्र सरकार द्वारा बनाई गई नीतियों और सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। सीएम ने मुंबई में BPCL के सीएमडी वीआरके गुप्ता, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के CEO संजीव मेहता, महिंद्रा एंड महिंद्रा के MD & CEO डॉ. अनीश शाह व रिलायंस इंडस्ट्रीज के धनराज नथवानी से मध्यप्रदेश में निवेश के संबंध में चर्चा की।

इन कंपनियों के मुख्य प्रतिनिधियों से चर्चा

महिंद्रा & महिंद्रा – महिंद्रा & महिंद्रा ऑटोमोटिव, कृषि इक्विपमेंट्स, फाइनेंशियल सर्विसेज, हॉस्पिटैलिटी और रियल एस्टेट के क्षेत्र में काम कर रही है। कंपनी की प्रदेश में स्थापित निर्माण, सर्विस इकाइयों मैसर्स महिन्द्रा टू व्हील्स लि., पीथमपुर जिला धार (निवेश 300 करोड़ रुपए, रोजगार 500 से अधिक)
मेसर्स महिन्द्रा स्टील्स लि., मंडीदीप जिला रायसेन (निवेश 50 Cr)
क्लब महिन्द्रा
टेक महिन्द्रा (जबलपुर स्मार्ट सिटी)
महिन्द्रा सवोरो (डेयरी प्रोडक्ट) देवास व इंदौर
वेस्ट टू एनर्जी प्लांट, इंदौर

मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी कंपनियों के अफसर मौजूद थे। सीएम शिवराज चौहान ने सभी से वन टू वन चर्चा की।

मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी कंपनियों के अफसर मौजूद थे। सीएम शिवराज चौहान ने सभी से वन टू वन चर्चा की।

हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL)- कंपनी इन क्षेत्रों में काम कर रही है

  • HUL होम और पर्सनल केयर’ व ‘रेडी TO कुक’ खाद्य सामग्री के उत्पादन में संलग्न है।
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, यूनिलीवर PIC की भारतीय सब्सिडियरी है।
  • मध्यप्रदेश में अभी HUL की 4 इकाइयां काम कर रही हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज इन क्षेत्रों में काम कर रही

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज हाइड्रोकार्बन एक्सप्लोरेशन, केमिकल्स, कपड़ा, रिटेल, टेली कम्युनिकेशन और वित्तीय सेवाओं में कार्य कर रही।

मध्यप्रदेश में कंपनी का व्यापार

  • प्रदेश में रिलायंस जिओ टेली कम्युनिकेशन क्षेत्र में सेवाएं दे रहा है। ग्रुप का प्रदेश में टेली कम्युनिकेशन क्षेत्र में 50% से अधिक मार्केट शेयर है।
  • प्रदेश में रिलायंस रिटेल के विभिन्न स्टोर्स संचालित है।
  • नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में 1500 MW की क्षमता के सोलर पावर पार्क संचालित कर रही है।
  • आगर 550 MW, नीमच 500 MW
  • शाजापुर 450 MW
  • कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के अंतर्गत प्रदेश में ग्रुप द्वारा कई गतिविधियां संचालित हैं।
इन्वेस्ट मध्यप्रदेश नाम से आयोजित कार्यक्रम में सीएम शिवराज ने निवेशकों को संबोधित किया।

इन्वेस्ट मध्यप्रदेश नाम से आयोजित कार्यक्रम में सीएम शिवराज ने निवेशकों को संबोधित किया।

यह भी पढ़िए

18 हजार से ज्यादा को मिलेगा रोजगार:इन्वेस्टर्स समिट के पहले शहर में तैयार होंगे 6 औद्योगिक क्लस्टर
इंदौर में 4 से 6 नवंबर तक इंदौर में प्रस्तावित इनवेस्टर्स समिट जनवरी 2023 में आयोजित होगा। इस समिट को सक्सेस करने के लिए शासन स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शासन ने इनवेस्टर्स को रिझाने के लिए समिट के पहले इंदौर में प्रस्तावित 6 क्लस्टर को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link