इन मेकअप हैक्स को करेंगे अप्लाई, तो नेचुरल नजर आएगा आपका लुक

आपको फ्रेश और यंग दिखने के लिए हैवी मेकअप की जरूरत नहीं होती बल्कि आप स्किन केयर रूटीन को फॉलो करते हुए लाइट मेकअप करना होता है। इन लाइट मेकअप हैक्स से आपका टाइम भी बचेगा और आप काफी खूबसूरत भी नजर आएंगे। आइए, जानते हैं कुछ कमाल के मेकअप हैक्स, जिन्हें फॉलो करके आप ऑफिस से लेकर पार्टी तक में जा सकते हैं। इनसे आपका लुक हैवी भी नहीं लगेगा। 

मस्कारा लगाएं 
आप अगर आईलाइनर लगाने में परफेक्ट नहीं हैं, तो भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप मस्कारा लगाकर भी आंखों की खूबसूरती को हाइलाइट कर सकते हैं। 

न्यूड शेड लिपस्टिक 
रेड या पिंक कलर की लिपस्टिक आप पार्टी या फिर आउटिंग के वक्त लगाते होंगे लेकिन अगर आप नेचुरल और लाइट मेकअप लुक चाहते हैं, तो आप न्यूड शेड की लिपस्टिक लगा सकते हैं। 

फाइन लाइन काजल   
काजल अप्लाई करना भी एक ऐसा ही मेकअप हैक है, जिससे आपकी आंखें हाइलाइट होती हैं। आपको मोटा काजल नहीं लगाना है बल्कि आप फाइन लाइन काजल लगा सकते हैं। इससे आपका लुक बिल्कुल भी हैवी नजर नहीं आएगा। 

बी बी क्रीम 
आप अगर मेकअप की हैवी लेयर्स के बीच में नहीं दबना चाहते हैं, तो आप बी बी क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आपके चेहरे के छोटे-छोटे दाग-धब्बे और निशान भी छुप जाएंगे। बी बी क्रीम आपको अच्छी कवरेज देती है। आपको अपनी स्किनटोन से मैच होती हुई क्रीम अप्लाई करनी है। 

कलर लिप बाम 
आपको अगर लिपस्टिक नहीं लगानी है, तो आप कलर लिप बाम भी लगा सकते हैं। इससे आपके लिप्स हाइड्रेट रहेंगे और लिप्स की कवरेज भी हो जाएगी। आप लाइट कलर लिप बाम ले सकते हैं।