Chhattisgarh

KORBA : दमखांचा में सर्व आदिवासी समाज के ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया :- धनेश्वर राजवाडे़

कोरबा, 9 नवंबर (वेदांत समाचार) I पंतोरा क्षेत्र के ग्राम दमखांचा में सर्व आदिवासी समाज जांजगीर के जिलाध्यक्ष संतोष नेताम एवं महासचिव ईश्वर सिंह केसर की अगुवाई में बलौदा ब्लॉक कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। भगवान बिरसामुंडा एवं रानी दुर्गावती की तैल्यचित्र की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय शशि जगत (प्रांताध्यक्ष सरपंच संघ) उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेंद्र कंवर(पूर्व जिलाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज) परमेश्वर सिंह जगत, प्रभा संतोष नेताम, गंगोत्री राजेन्द्र कंवर, गुरूनाम सिंह सरपंच बक्सरा, गजानंद बिंझवार, दूजराम बिंझवार सरपंच देवरी, इंजीनियर तरूण नेताम प्रांतीय महासचिव गोंड़ महासभा एवं डॉ.अनिल जगत उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ से आदिवासी समाज द्वारा किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ प्रभाग, युवा एवं महिला प्रभाग का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। रेशमलाल बिंझवार को सर्व आदिवासी समाज बलौदा ब्लॉक का अध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष पद पर रामनारायण बिंझवार व विजय सिंह मरावी, सचिव बलराम सिंह मरकाम एवं बजरंग सिंह मरावी को कोषाध्यक्ष पर मनोनयन किया गया। महिला प्रभाग में श्रीमती शिव अगत बिंझवार को अध्यक्ष पद पर चयन किया गया। वहीं सुश्री गिरिजा मरकाम को महिला प्रभाग का ब्लॉक सचिव बनाया गया। युवा प्रभाग में भानु प्रकाश बिंझवार को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। वहीं सुरेश कुमार मरावी को सर्व सम्मति से उपाध्यक्ष बनाया गया। ब्लॉक कार्यकारिणी गठन के पश्चात् मंचस्थ अतिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

कार्यक्रम को राजेन्द्र कंवर, अजय शशि जगत, गंगोत्री कंवर, प्रभा नेताम, मनहरण मरकाम, तरूण नेताम एवं अनिल जगत ने कार्यक्रम को संबोधित किया। राजेन्द्र कंवर जी ने सर्व आदिवासी समाज को संगठित रहकर समाजहित में कार्य करने की बात कही। वहीं मनहरण मरकाम ने आरक्षण के संबंध अपना विचार व्यक्त किया एवं उन्होंने सभी आदिवासी समाज के लिए ओजपूर्ण भाषण दिया। अनिल जगत एवं तरूण नेताम ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। तत्पश्चात् नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान तिलक लगाकर किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम दमखांचा, केराकछार, करमा, खारी, छीतापाली, गतवा, कण्डरा, देवरी एवं अंगारखार के सभी ग्रामवासियों सहित बलौदा ब्लॉक के अनुसूचित जनजाति शासकीय कर्मचारी संघ के सभी सक्रिय सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता रमेश पालिया एवं कामता प्रसाद मरावी अध्यक्ष ने किया। परमेश्वर सिंह टेकाम व्याख्याता ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button