MP में अपडेट हो रही वोटर लिस्ट: नाम जोड़ने-हटाने के लिए मिलेंगे 30 दिन; जानिए कैसे कर सकते हैं अप्लाई

[ad_1]

भोपाल23 मिनट पहले

मध्यप्रदेश में वोटर लिस्ट अपडेट हो रही है। नाम जोड़ने, हटाने या फिर संशोधन के लिए 30 दिन मिलेंगे। खास बात यह है कि 17 साल से ज्यादा उम्र है तो भी नाम जुड़वाने के लिए एप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए पोलिंग बूथ लेवल पर 4 दिन विशेष कैम्प भी लगेंगे। जानिए, नाम जोड़ने, हटाने और करेक्शन के लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं…।

सबसे पहले जानिए कब तक होगा काम
चुनाव आयोग 9 नवंबर से 8 दिसंबर के बीच विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 कर रहा है। यानी, एक महीने तक वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने से लेकर हटाने और करेक्शन करने का मौका है। इसके लिए पोलिंग बूथ पर चार दिन विशेष कैम्प भी लगाए जाएंगे। यह दिन 12 नवंबर, 13 नवंबर, 19 नवंबर और 20 नवंबर है। इन दिनों में शनिवार और रविवार आ रहे हैं। ऐसे में पोलिंग बूथ पर जाने में कोई दिक्कतें भी नहीं आएंगी।

नाम जोड़ने के लिए कौन कर सकते हैं अप्लाई
वर्ष 2023 के 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान लिस्ट में नाम जुड़वाने का आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। इसके लिए आपको https://voterportal.eic.gov.in या https://nvsp.in पर क्लिक करके आवेदन करना होगा। इसके अलावा Voterhelpline App पर भी जाकर भी आवेदन किया जा सकता है।

जिनकी उम्र 17 साल से अधिक है, वे भी लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए अग्रिम आवेदन कर सकते हैं।

जोड़ने, हटाने या करेक्शन के लिए ये फॉर्म भरे
नाम जोड़ने, हटाने या करेक्शन के लिए अलग-अलग फॉर्म भरने होंगे। जैसे यदि आप नाम जोड़ने के लिए आवेदन कर रहे हैं तो फॉर्म-6 भरें। नाम हटाने के लिए फॉर्म-7, आधार की जानकारी प्रस्तुत करने के लिए फॉर्म-B और लिस्ट में करेक्शन, वोटर कार्ड में बदलाव के लिए फॉर्म-8 भर सकते हैं।

भोपाल में साइकिल रैली निकालने के साथ ही नए मतदाताओं को वोटर लिस्ट में नाम जुड़ने के लिए प्रेरित भी किया गया।

भोपाल में साइकिल रैली निकालने के साथ ही नए मतदाताओं को वोटर लिस्ट में नाम जुड़ने के लिए प्रेरित भी किया गया।

ऐसे चलेगा वोटर लिस्ट को लेकर काम

  • 9 नवंबर को प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर वोटर लिस्ट का प्रकाशन।
  • 9 नवंबर से 8 दिसंबर के बीच नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • 26 दिसंबर 2022 तक प्राप्त हुए आवेदनों का निराकरण होगा।
  • 5 जनवरी 2023 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
  • किसी भी प्रकार की मदद के लिए टोल फ्री नंबर-1950 पर कॉल कर सकते हैं। 9 नवंबर से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का काम शुरू हो गया। यानी, एक महीने तक वोटर लिस्ट को अपडेट किया जाएगा। इसके लिए भोपाल में साइकिल रैली भी निकाली गई और नए मतदाताओं को वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया गया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button