महिलाओं के लिए लगाया विधिक जागरूकता शिविर: उनके अधिकारों और कानून की दी जानकारी, कहा- महिला शिक्षित होगी, तो परिवार शिक्षित होगा

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Niwari
- The Information Given About Their Rights And Law, Said If The Woman Is Educated, Then The Family Will Be Educated
निवाड़ी8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने और विधिक जानकारी देने के लिए निवाड़ी जिले में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। विधिक जागरूकता शिविर में उपस्थित न्यायाधीशों एवं जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा महिलाओं को उनके अधिकारों के संबंध में तथा महिलाओं को कानून की जानकारी दी।
निवाड़ी जिला मुख्यालय के ग्राम केना में बुधवार को तहसील विधिक सेवा समिति न्यायालय निवाड़ी ने महिलाओं के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। विधिक जागरूकता शिविर में न्यायाधीशों और जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं को उनके अधिकारों के संबंध में और महिलाओं को कानून की जानकारी के बारे में बताया।
इस अवसर पर द्वितीय अपर एवं जिला सत्र न्यायाधीश सुचिता श्रीवास्तव ने कहा कि एक महिला को दूसरी महिला की पीड़ा को समझना चाहिए। इसके साथ-साथ घरेलू समस्याओं के निराकरण में भी महिलाओं को एक दूसरे का साथ देने की बात द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तुषार कांत विद्यार्थी ने भी महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी देते हुए कहा कि महिला ही नशा मुक्त समाज में महत्वपूर्ण भूमिका का निभा सकती हैं। उन्होंने कहा कि घर में होने वाले आयोजनों में महिलाएं घर के पुरुषों से नशा न करने का संकल्प लें।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजश्री श्रीवास्तव ने कहा कि आज 9 नवंबर को ही विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन आमजन को निशुल्क विधिक जानकारी देने के लिए किया था। इसका उद्देश्य कई क्षेत्रों में जागरूकता शिविर आयोजित कर आमजन को कानूनी जानकारी दी जाती है।
ये रहे मौजूद
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजश्री श्रीवास्तव ने कहा कि घर की महिला शिक्षित है तो पूरा परिवार शिक्षित होता है। शिक्षित परिवार से ही शिक्षित समाज बनता है। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तुषार कांत विद्यार्थी, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजश्री श्रीवास्तव, द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुचिता श्रीवास्तव, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग प्राची शर्मा सहित ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रही।

Source link