करैरा विधानसभा दिनभर बिजली को तरसती रही: विद्युतकर्मियों पर दर्ज हुई FIR के विरोध में की सांकेतिक हड़ताल

[ad_1]

शिवपुरी8 घंटे पहले

शिवपुरी जिले की करैरा विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को विद्युतकर्मियों ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल कर दी। इस दौरान उन्होंने पूरे क्षेत्र की बिजली भी बंद कर दी। विद्युतकर्मियों का कहना है कि जिन कर्मचारियों पर FIR दर्ज हुई है वह गलत है। इसलिए उन्होंने FIR को वापस लेने की मांग की है।

विद्युतकर्मियों पर हुई FIR वापस लेने की मांग

करैरा थाना क्षेत्र के समोहा गांव में एक नवंबर को बिजली के तारों में दौड़ते करंट की चपेट में आ जाने से गांव के रहने वाले सोनू लोधी की मौत हो गई थी। सोनू की मौत से भड़के परिजनों ने विद्युत विभाग पर आरोप लगाते हुए करैरा थाने का घेराव किया। साथ ही सड़क को भी जाम कर दिया था। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर दो विद्युत कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। तभी से विद्युतकर्मी FIR वापस लेने की मांग पर अड़े हुए हैं। साथ ही लापरवाही बरतने वाले ग्रामीणों के खिलाफ भी मामला दर्ज की मांग कर रहे हैं।

कर्मचारी यूनियन के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार भार्गव ने बताया की विद्युत कर्मियों पर हुई FIR को वापस लेने के लिए मांग कर रहे हैं। इससे पहले वह कलेक्टर, एसपी और ऊर्जा मंत्री को भी इस सिलसिले में एक ज्ञापन सौंप चुके हैं। लेकिन आज तक कोई भी सुनवाई नहीं हुई है। इसी बात को लेकर आज एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल कर विद्युत कर्मियों ने अपना विरोध जताते हुए दो विद्युत कर्मियों पर हुई एफआईआर को वापस लिए जाने की मांग की है। विद्युत कर्मियों की हड़ताल से करैरा नगर की विद्युत व्यवस्था दिनभर ठप रही नगर सहित अंचल में किसानों को बिजलीं सप्लाई बंद रहने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button