रिटायरमेंट की बढ़ती उम्र से बेरोजगार युवा परेशान: युवाओं में नई क्रांति को लेकर सम्यक अभियान यात्रा खरगोन पहुंची

[ad_1]
खरगोन5 घंटे पहले
शिक्षित बेरोजगार युवाओं में नवक्रांति लाने के लिए जारी सम्यक अभियान के तहत निकाली जा रही है। यात्रा मंगलवार को शहर पहुंची। गौरीधाम स्थित सभागृह में आयोजित कांफ्रेंस में यात्रा के समन्वयक भास्कर राव रोकड़े ने कही।
उन्होंने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में बढ़ रही शिक्षित बेरोजगार युवाओं की समस्या है। इसके समाधान के लिए यात्रा का आयोजन किया गया है। साथ ही उनमें नवक्रांति के लिए भी संकल्पित किया जाएगा। यात्रा के समन्वयक रोकड़े ने बताया कि प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी से प्रदेश पूरे देश में बेरोजगारों की इकाई के रुप में स्थापित हो चुका है। इस 45 दिवसीय यात्रा का समापन 15 दिसंबर को भोपाल जिले के बैरसिया में होगा। सुभिषी अस्पताल परिसर स्थित सभागृह में हुई कांफ्रेंस में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष पूर्णा ठाकुर, रवि नाइक, जितेंद्र जोशी, राजेश मंडलोई मौजूद थे।
सम्यक अभियान के संकल्प
– सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृति आयु 58 साल करने पर रिक्त होने वाले 5 लाख 30 हजार पदों पर 1 जनवरी 2024 से 31 जुलाई 2024 के बीच नियुक्तियां सुनिश्चित करना।
– प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारियों के समान वेतन दिलाने के लिए मप्र में न्यूनतम वेतन अधिनियम की व्यवस्था कराना।
– प्राइवेट कंपनियों और सरकारी विभागों में आउटसोर्सिंग सिस्टम से नियुक्तियों पर पाबंदी लगाकर कार्यरत सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के स्थान नियमित नियुक्तियां करना।
– प्राइवेट और सर्वाजनिक क्षेत्र की कंपनियों में शिफ्ट डूयुटी अधिकतम 8 घंटे की कराना। प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों को तत्काल न्याय दिलाने के लिए प्लेसमेंट डिपार्टमेंट स्थापित कराना।
– जातिगत जनगणना कराके आबादी के अनुपात में आरक्षण कराना, अर्हकारी परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त करने वालों को एक्सीलेंस कैटेगरी के तहत 10 प्रतिशत आरक्षण कराना।
– शिक्षित बेरोजगार युवा कर्मचारियों के सम्मान व स्वाभिमान को बनाए रखने के लिए संकल्पित रहेंगे।
Source link