12 नवंबर को बुरहानपुर आएंगे पूर्व सीएम कमलनाथ: भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों का लेंगे जायजा

[ad_1]
बुरहानपुर (म.प्र.)43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कमलनाथ-फाइल फोटो
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 12 नवंबर को बुरहानपुर आएंगे। वह यहां भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों का जायजा लेंगे। जिले से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम बोदरली जलगांव जामोद महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश की सीमा पर बसा गांव है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को ग्राम बोदरली से मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी।
रात होने की वजह से यह यात्रा ग्राम बोदरली में रुकेगी। इस यात्रा को लेकर कांग्रेसियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। भारत जोड़ो यात्रा 2 दिन बुरहानपुर में रहेगी। 20 नवंबर को शाम 7 बजे राहुल गांधी ग्राम बोदरली पहुंचेंगे। यहां पर रातभर रुकने के बाद राहुल गांधी का दूसरे दिन बुरहानपुर में मुख्य मार्ग पर जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा। कुछ जगहों पर सभाएं भी आयोजित की जाएगी।
एक दिन पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जेपी अग्रवाल, प्रदेश समन्वयक सीपी शर्मा, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया था तो वहीं 12 नवंबर को पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ बुरहानपुर आएंगे। ग्राम बोदरली पहुंचकर रुट आदि फाइनल करेंगे। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बताया यात्रा का ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है।
स्थानीय कलाकार, भजन कीर्तन मंडली प्रस्तुति देगी
भारत छोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी को देश के कल्चर से भी रुबरू होने का मौका मिलेगा। स्थानीय भजन कीर्तन मंडली कलाकार भी अपने अपने तरीके से राहुल गांधी का स्वागत करेंगे जगह जगह स्टैंड लगाकर कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।
इंदौर-इच्छापुर राजमार्ग पर विधायक समर्थक ने बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए हैं। जगह जगह स्वागत द्वार तैयार किए जा रहे हैं जिसमें पुराने और नए नेताओं के फोटो देखने को मिल रहे हैं।
Source link