विदिशा नगर पालिका का अभियान: संपत्तिकर, जलकर और अन्य बकाया करों की वसूली, तीन घंटे में एक लाख रुपए वसूले

[ad_1]
विदिशा6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

बुधवार को नगर पालिका के वसूली दस्ते ने नगर में सख्ति से वसूली कार्रवाई की। लोगों से संपत्तिकर, जलकर और अन्य बकाया कर जमा करने अपील की। दस्ते ने कई भवन मालिकों से संपत्ति कर जमा करा कर 1 लाख रुपए की वसूली की। साथ ही नगर पालिका स्वामित्व की दुकानों के किराया वसूली की कार्रवाई भी की।
नपा अधिकारियों ने बताया कि दस्ता निरंतर वसूली की कार्रवाई करेगा। प्रभारी अशोक राय ने बताया गया कि राशि जमा ना करने पर बकायेदारों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जलकर जमा ना होने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी की जाएगी। बुधवार को वसूली दस्ता लगभग 3 घंटे शहर में घुमा और राशि जमा कराई साथ ही कई भवनों की नापतोल भी की।
जिन भवन मालिकों के भवनों की सही जानकारी नगर पालिका में दर्ज नहीं है, उनका फिर से मूल्यांकन कर वसूली की जाएगी। नगर में वसूली की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
Source link