अनूपपुर में 67वां मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: बिसाहूलाल सिंह ने कहा- हमारा मध्यप्रदेश समृद्धशाली प्रदेश है, सरकार किसानों के लिए कर रही काम

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Anuppur
- Bisahulal Singh Said Our Madhya Pradesh Is A Prosperous State, The Government Is Doing Work For The Farmers
अनूपपुर27 मिनट पहले
जिला मुख्यालय अनूपपुर में 67वां मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री बिसाहूलाल सिंह रहे। कार्यक्रम में सशस्त्र पुलिस बल ने सलामी दी। इस अवसर पर राष्ट्रगान, म.प्र.गान व राष्ट्रगीत की प्रस्तुति हुई।
स्कूल के बच्चों ने तिरंगे झंडे के तीनों रंगों की तरह अपने आप को सजाया था। जन अभियान परिषद ने पूरे जिले में छात्रों और शिक्षकों के सहयोग से प्रभात फेरियों का आयोजन शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में किया गया था। प्रभात फेरी में नशा मुक्ति अभियान के खिलाफ भी जन जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री बिसाहूलाल सिंह रहे।
खनिज संपदा से भरपूर मध्य प्रदेश
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा मध्यप्रदेश समृद्धशाली प्रदेश है। मध्यप्रदेश पर्वत श्रृंखलाओं से आच्छादित है। मध्यप्रदेश की ही नहीं बल्कि भारत की जीवन रेखा मां नर्मदा नदी का अनूपपुर जिले में उद्गम है। खनिज सम्पदा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश समृद्ध प्रदेश है, यहां बड़े बांध हैं।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हो रहा विकास
मध्यप्रदेश की सरकार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में लगातार इस प्रदेश को उन्नति के पथ पर अग्रसर करने के लिए प्रयत्नशील है। प्रदेश में आवाजाही के मार्ग बनने से प्रगति के मार्ग खुल गए हैं। मध्यप्रदेश की सरकार किसानों की समृद्धि के लिए लगातार काम कर रही है। कृषि के लिए सिंचाई की सुविधाओं का विस्तार किया है। खाद्य मंत्री ने कहा कि अनूपपुर जिले का चहुंमुखी विकास हो रहा है।
मध्यप्रदेश की धरती में कई महान पुरुषों ने लिया जन्म
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को बनाने में महान पुरुषों व हमारे पूर्वजों का बड़ा योगदान रहा है। मध्यप्रदेश विकास के नए सोपान तय करते हुए कई राज्यों में अग्रणी है। आंगनबाड़ी, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा के लिए सरकार ने सुविधाओं का विस्तारीकरण किया है।
Source link