शिवपुरी में पहली बार हुई छठ पूजा: हाथी खाना क्षेत्र के ठाकुर बाबा मंदिर के पास बने कृतिम कुंड पर महिलाओं ने दिया अर्ध्य

[ad_1]

शिवपुरी2 घंटे पहले

देशभर में छठ पूजा का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन उत्तर भारत की संस्कृति से जुड़ी महिलाएं देशभर में सुहाग और अपने बच्चों की दीर्ध आयु के लिए छठ पूजा करती हैं। परंतु शिवपुरी में पहली बार छट पूजा का आयोजन शहर के हाथी खाना क्षेत्र के ठाकुर बाबा मंदिर के पास किया गया।

कृतिम कुंड बना कर किया पूजन

छट पूजा के लिए महिलाएं ज्यादातर यह पूजा नदी, तालाब किनारे करती हैं। परंतु इस बार ठाकुर बाबा मंदिर के पास रहने वाली महिलाओं ने मंदिर के पास एक कृतिम तालाब का निर्माण करवाया। इसी कुंड में रविवार को ढलते हुए सूर्य को अर्घ देकर पूजा की गई।

शिवपुरी में भी हुई छठ पूजा की शुरुआत

राजेंद्र पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पूजा तीन दिन लगातार जारी रहती है। इस पूजन का पहला दिन शुक्रवार को था, जिसे नहाय-खाय कहा जाता है। इस दिन महिलाओं ने सुबह नहा धोकर छठी माता की पूजा-अर्चना की। दोपहर बाद सिर्फ एक टाइम खाना खाकर व्रत शुरू किया। इसके बाद दूसरे दिन शनिवार को भी पूजा-अर्चना करने के बाद शाम के समय महिलाओं ने पसाई धान की खीर और गेहूं की रोटी खाकर निर्जला व्रत शुरू किया। यह व्रत रविवार को को भी जारी रहा। रविवार की शाम महिलाएं अपने घरों से नहा धोकर ठाकुर बाबा मंदिर के पास बनाए गए कृत्रिम कुंड पर पहुंचीं। यहां महिलाओं ने ढलते हुए सूर्य को अर्घ दिया। इसके बाद महिलाएं वापिस अपने घर चली गईं। घरों पर रात भर छठी माता के नाम का दीपक जलाकर पूजा अर्चना की गई।

सोमवार की सुबह चार बजे महिलाएं नहा धोकर एक बार फिर कृत्रिम तालाब पर पहुंच कर उगते हुए सूर्य को अर्घ देंगी और पूजा अर्चना करने के बाद अपना व्रत खोलेंगी। राजेंद्र पांडे के अनुसार यह पूजा शिवपुरी में पहली बार की जा रही है। पूजा के दौरान राजेंद्र पांडे, अशोक शर्मा, सत्यनारायण पाठक, सुरेश पाठक, नरेंद पांडे, संजीव पांडे, वीरेंद्र शर्मा, सुमित तिवारी, राजीव पांडे, सुरेंद्र शर्मा सहित तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button