बिनोद मिल के रहवासी मिले वीडी शर्मा से: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से मकानों से बेदखल नहीं करने की मांग

[ad_1]

उज्जैन35 मिनट पहले

लम्बे समय से बिनोद मिल की चाल में रहने वाले रहवासियों को मकान खाली करने के नोटिस मिलने के बाद से ही करीब 130 परिवारों की नींद उड़ गई है। मकान से बेदखल नहीं करने को लेकर रहवासी एकजुट होकर नेताओं से गुहार कर रहे हैं। रविवार को बड़ी संख्या में रहवासियों ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन भी सौंपा है। इसके बाद वीडी शर्मा ने महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किया।

बिनोद मिल के रहवासियों ने रविवार को फ्रीगंज स्थित लोकशक्ति भवन भाजपा कार्यालय पहुंचकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा से मुलाकात की। वर्षों से रह रहे लोगों को मकानों से बेदखल करने की पीड़ा बताई। रहवासियों ने प्रदेश अध्यक्ष शर्मा को ज्ञापन सौंपकर बेदखल करने की कार्रवाई रोकने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाजपा नेता राकेश यादव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को बताया कि सभी परिवारों की यही मांग है कि उन्हें वहीं रहने दिया जाए। इस दौरान विधायक पारस जैन ने भी प्रदेश अध्यक्ष शर्मा को रहवासियों की समस्या बताई। हालांकि, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने फिलहाल चर्चा करने का आश्वासन दिया है।

130 परिवारों को मिले नोटिस

बिनोद मिल के परिसर में रहने वाले 130 परिवारों को राजस्व विभाग ने 1 नवंबर तक मकान खाली करने के नोटिस दिए हैं। नोटिस मिलने के बाद से ही रहवासी भयभीत होकर बेदखल करने की कार्रवाई रोकने की मांग कर रहे है। इसके पहले नेता प्रतिपक्ष रवि राय के साथ तहसीलदार राधेश्याम पाटीदार को भी ज्ञापन सौंपा है। इसमें रहवासियों को बेदखल नहीं करने की मांग की गई है। शनिवार को चामुंडा माता चौराहा पर प्रदर्शन भी किया था। रहवासियों का कहना था कि 80-90 साल से उनके परिवार वहां रहते आ रहे हैं। वे किसी भी कीमत में मकान खाली नहीं करेंगे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button