LIVE गुना में गैंगरेप के खिलाफ प्रदर्शन: बीनागंज में बच्चियां सड़क पर उतरीं; प्रशासन ने ढहाए अवैध निर्माण

[ad_1]
गुना3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

आरोपियों के मकान तोड़ने की कार्यवाई शुरू हो गयी है।
जिले के चांचौड़ा इलाके में शुक्रवार को नाबालिग बच्ची से हुई गैंगरेप की घटना के बाद पूरे इलाके में रोष हैं। रविवार को भी नागरिकों का प्रदर्शन जारी है। बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चियों ने बीनागंज चौराहे पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चियां चौराहे पर एकत्रित होकर नारेबाजी कर रही हैं। उनकी एक ही मांग है कि आरोपियों के घर पर तत्काल बुलडोजर चलाया जाए। उधर प्रशासन ने भी आरोपियों के मकान तोड़ने की कार्यवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने शनिवार को ही आरोपियों को बिल्डिंग परमिशन के नोटिस जारी किए थे। जवाब देने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया था। रविवार को प्रशासन ने आरोपियों के अवैध निर्माण तोड़ने की कार्यवाई की है।
बता दें कि चांचौड़ा इलाके में शुक्रवार को स्कूल के लिए निकली एक बच्ची का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में 7 आरोपियों के नाम सामने आए थे, जिसमे से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अज्ञात आरोपी हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। फिलहाल तक उनके नाम सामने नहीं आ पाए हैं। प्रशासन ने शनिवार को आरोपियों को बिल्डिंग परमिशन के नोटिस जारी किए थे। 24 घंटे में जवाब देने की बात कही गयी थी। लेकिन किसी ने भी जवाब नहीं दिया।

बच्चियों और महिलाओं ने किया प्रदर्शन।
शनिवार को गुस्साए नागरिकों ने चौराहे पर 3 घंटे तक जाम लगा दिया था। इसमे विधायक, पूर्व विधायक भी शामिल हुए थे। प्रशासन के आश्वासन के बाद नागरिकों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया था। इसके बाद रविवार सुबह फिर नागरिकों का प्रदर्शन शुरू हो गया है। चांचौड़ा-बीनागंज का पूरा बाजार बंद है। सुबह से ही नागरिक और बड़ी संख्या में महिलाएं-बच्चियां बीनागंज चौराहे पर एकत्रित होकर प्रदर्शन कर रही हैं। उनकी यही मांग है कि आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाए। उधर गुना शहर में भी सर्व समाज का धरना शुरू हो गया है। यहां भी प्रशासन को ज्ञापन दिया जाएगा।

आरोपियों के घर तोड़ने के लिए जेसीबी मौके पर पहुंच गयी है।
(यह खबर लगातार अपडेट हो रही है)
Source link