देवास में उत्साहपूर्वक मनाया भाईदूज पर्व: 5 दिनी दीपोत्सव का आज हो जाएगा समापन

[ad_1]
देवास41 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

दीपावली के तीसरे दिन भाईदूज का पर्व शहर भर में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।
दरअसल मान्यता है कि दीपावली पर्व के अंतिम दिन भाईदूज पर भाई अपनी बहनों के घर जाकर खाना खाते है। इस दिन भाई दूज पर बहनें अपने भाईयों के लिए कई तरह के विशेष पकवान बनाती है और फिर अपने भाईयों को अपने हाथों से खाना खिलाती है।
यह परंपरा कई वर्ष से चली आ रही है खाना खाने के बाद बहनें अपने भाई को मंगल तिलक लगाकर आरती उतारती है और भाई का मुंह मीठा करवाती है इसके बदले भाई अपनी बहनों को उपहार भी देते है।
वृद्धाश्रम में सामुहिक रुप से मनाया गया भाईदूज
शहर के मीठा तालाब स्थित रेन बसेरा वृद्धाश्रम में भाईदूज का पर्व बुजूर्ग महिला पुरुषों ने उत्साह के साथ मनाया। वृद्धाश्रम के प्रबंधक दिनेश चौधरी ने बताया कि वृद्धाश्रम में वर्षभर त्यौहार मनाए जाते है। उसी तरह दीपावली के बाद यहां यह खुशियों का त्यौहार भाईदूज भी मनाया गया। यहां जो बुजूर्ग वृद्धाओं ने बुजूर्ग वृद्धों को तिलक लगाकर भाईयों का मुंह मीठा करवाया गया।

Source link




