बरघाट थाना क्षेत्र का मामला: पटेल टोला के पास बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बच्चे की मौत

[ad_1]
सिवनी9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

सिवनी जिले के बरघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेल टोला के पास एक बाइक की टक्कर से साइकिल सवार एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं, पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है। इस हादसे में बाइक सवार भी घायल हो गया है।
साइकिल चला रहा था बच्चा
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोसमी गांव निवासी बच्चा साइकिल चला रहा था। जहां तेज रफ्तार बाइक चालक ने बच्चे को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया तथा बाइक चालक को भी गंभीर चोट आई।उपचार के दौरान मौत
हादसे के बाद घायल बच्चे को परिजनों द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था। जहां से डॉक्टर ने उसकी स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
बाइक सवार भी घायल
इस हादसे में बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका भी उपचार अस्पताल में किया जा रहा है। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा बरघाट पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई। वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।


Source link