छतरपुर पहुंची TV और फिल्म कलाकार माही सोनी: ‘चाचा की रसोई’ का लिया जायजा, एक रुपए में भोजन का लिया आनंद

[ad_1]
छतरपुर (मध्य प्रदेश)19 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

छतरपुर विधायक के परिवार ने सेवा भाव के रूप दीपावली मनाई। सोमवार को TV और फिल्म जगत की नन्हीं कलाकार माही सोनी ने मुंबई से अपने गृहनगर छतरपुर पहुंचकर छतरपुर विधयाक चाचा की रसोई में मुफ्त भोजन वितरण प्रणाली का जायजा लिया। विधायक के बेटे मिक्की चतुर्वेदी ने कि चाचा की रसोई को 1 वर्ष पूर्ण हो गए हैं, कोई भी गरीब व्यक्ति भूखा ना रहे जिसके लिए “चाचा की रसोई” का संचालन किया जा रहा है।
1 रुपए में भरपेट भोजन की सुविधा
इसी क्रम में दिवाली के पर्व पर स्वादिष्ट भोजन बनवाकर परिवार के साथ लोगों को भोजन कराया। बात दें कि मध्य प्रदेश की पहली यह ऐसी रसोई संचालित है, जिसमें गरीब एवं असहाय लोगों को 1 रुपए में भरपेट भोजन की सुविधा है। जहां पर लोग भोजन का आनंद लेते हुए विधायक छतरपुर आलोक चतुर्वेदी के कार्य की सराहना कर रहे हैं।
एक वर्ष में लगभग 2 लाख से अधिक लोगों को एक रुपए में भोजन करवाकर एक मिसाल कायम की है। फिल्मी कलाकार माही सोनी ने चाचा की रसोई कार्य की सराहना करते हुए क्षेत्र वासियों से अपील की कि 1 रुपए में भरपेट भोजन की उत्तम व्यवस्था है। कृपया जो भी जरूरतमंद है यहां रसोई में आकर सेवाभाव से भोजन प्राप्त कर सकता है।






Source link