साल का अंतिम सूर्य ग्रहण समाप्त: नर्मदा तट पर स्नान करने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, की गई पूजा अर्चना

[ad_1]
जबलपुर6 घंटे पहले
देश में इस वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण भी समाप्त हो गया है इसका सूतक काल सुबह से ही शुरु हो चुका था जबकि दोपहर 2:28 से बजे से लेकर 6:30 बजे तक का शास्त्रों में समय बताया गया था। वर्ष 2022 का दूसरा व अंतिम सूर्य ग्रहण जिसे लेकर लोग उत्साहित हैं, खासकर खगोल वैज्ञानिकों के लिए यह उत्सुकता का पल रहा।
पृथ्वी पर भारतीय समय के अनुसार इसके स्पर्श का समय दोपहर 2:28 से सायं 6:30 तक रहा हालांकि भारत में ग्रहण लगभग सायं 4:30 बजे शुरू हो गया था। ग्रहण के समय नदी सरोवर में स्नान करने का एक विशेष महत्व होता है ग्रहण के पर्व काल में सोना खाना-पीना और तेल लगाने पर निषेध रहता है। ग्रहण काल में लोग स्नान करके अपने इष्टदेव का ध्यान जप करते हैं।
जबलपुर में भी ग्रहण खत्म होने के बाद लोग नर्मदा नदी के ग्वारीघाट में स्नान करने पहुंचे और स्नान के बाद भगवान का ध्यान किया। बताया जाता हैं कि सूर्य ग्रहण के समय घर के भीतर खासकर बच्चों और बुजुर्ग को रहना चाहिए और जब सूर्य ग्रहण खत्म होता है तो नदी सरोवर में स्नान कर पूजा पाठ करना चाहिए। जबलपुर मे ग्रहण खत्म होने के बाद नर्मदा नदी में लोग पहुंचे और स्नान कर पूजा अर्चना की।
Source link